Larsen and toubro profit dips dividend of 38 rs per share announced share in focus check detail हर शेयर पर ₹38 का डिविडेंड दे रही यह कंपनी, ₹89772 करोड़ का है ऑर्डर बुक, Business Hindi News - Hindustan
More

हर शेयर पर ₹38 का डिविडेंड दे रही यह कंपनी, ₹89772 करोड़ का है ऑर्डर बुक

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। मार्च तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट साल-दर-साल (YoY) आधार पर 3% घटकर 5325.60 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने ₹2 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹38 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

Tue, 5 May 2026 09:45 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
हर शेयर पर ₹38 का डिविडेंड दे रही यह कंपनी, ₹89772 करोड़ का है ऑर्डर बुक

L&T result: इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट साल-दर-साल (YoY) आधार पर 3% घटकर 5325.60 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट ₹5497.26 करोड़ था। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू YoY आधार पर 11.25% बढ़कर ₹82762.16 करोड़ हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में रेवेन्यू ₹74392.28 करोड़ था। कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड भी देने का ऐलान किया है।

डिविडेंड का ऐलान

लार्सन एंड टुब्रो के बोर्ड ने मार्च 2026 में खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने ₹2 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹38 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। कंपनी यह डिविडेंड 10 जून, 2026 को होने वाली अगली सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने के बाद देगी। फाइनल डिविडेंड के लिए पेमेंट पाने के हकदार शेयरहोल्डर्स को तय करने की रिकॉर्ड डेट 22 मई, 2026 तय की गई है।

ऑर्डर बुक

लार्सन एंड टुब्रो ने बताया कि इस तिमाही के दौरान कुल ऑर्डर इनफ्लो ₹89,772 करोड़ रहा। कंपनी ने कहा कि इस तिमाही में कई सेक्टरों में बड़े प्राइस के ऑर्डर मिले, जिनमें कमर्शियल और रेजिडेंशियल बिल्डिंग शामिल हैं। इसके अलावा, सड़क और रनवे, शहरी परिवहन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के अलावा हाइड्रोकार्बन ऑनशोर बिजनेस शामिल हैं। कंपनी के पास इंटरनेशनल ऑर्डर ₹59,994 करोड़ के हैं। FY26 तक लार्सन एंड टुब्रो की कुल ऑर्डर बुक अब तक के सबसे ऊंचे स्तर ₹7,40,327 करोड़ पर पहुंच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गन्ना, कपास और सेमीकंडक्टर प्लांट...मोदी कैबिनेट में लिए गए ताबड़तोड़ फैसले
ये भी पढ़ें:MSMEs और एविएशन सेक्टर को बूस्ट देगी मोदी सरकार, ₹18100 करोड़ फंड का हुआ ऐलान
ये भी पढ़ें:दिग्गज आईटी कंपनी में 15000 कर्मचारियों की होगी छंटनी? भारत पर सबसे ज्यादा असर

क्या कहा कंपनी के चेयरमैन ने?

लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एसएन सुब्रमण्यन ने कहा- यह साल बहुत मजबूत तरीके से खत्म हुआ, जिसमें सभी सेगमेंट्स में अच्छे फाइनेंशियल परफॉर्मेंस का साथ मिला। इस साल ऑर्डर का इनफ्लो रिकॉर्ड ₹4 लाख करोड़ से अधिक रहा। यह हमारी रणनीति का साफ सबूत है। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा कि भारत की GDP ग्रोथ को लगातार बनी घरेलू मांग और सरकारी पूंजी खर्च का साथ मिल रहा है। प्राइवेट सेक्टर के निवेश में भी सुधार हुआ है। कंपनी को आगे भी मजबूत आर्थिक ग्रोथ की उम्मीद है।

शेयर पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई पर लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के शेयर 1.07% की गिरावट के साथ ₹4,056.15 पर बंद हुए जबकि बेंचमार्क सेंसेक्स में 0.33% की गिरावट दर्ज की गई। अब बुधवार को कंपनी के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। बता दें कि लार्सन एंड टुब्रो ने नतीजों की घोषणा बाजार बंद होने के बाद की है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,