KPIT Tech net profit 22pc up in Q4 Results, stock down nearly 37pc in 2026 22% बढ़ा इस कंपनी का मुनाफा, हर शेयर पर ₹5.25 का डिविडेंड; फिर क्यों लुढ़क रहा ये स्टॉक?, Business Hindi News - Hindustan
More

22% बढ़ा इस कंपनी का मुनाफा, हर शेयर पर ₹5.25 का डिविडेंड; फिर क्यों लुढ़क रहा ये स्टॉक?

KPIT Tech Q4 Results: KPIT टेक ने Q4 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक कंपनी का नेट प्रॉफिट 22% से ज्यादा बढ़ा है। इतना मुनाफा बढ़ने के बावजूद भी 6 मई 2026 को इस शेयर में 5% की गिरावट दर्ज की गई। इस साल कंपनी के शेयर 37 फीसद तक टूट चुके हैं।  

Wed, 6 May 2026 02:20 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
22% बढ़ा इस कंपनी का मुनाफा, हर शेयर पर ₹5.25 का डिविडेंड; फिर क्यों लुढ़क रहा ये स्टॉक?

KPIT Tech Q4 Results: सॉफ्टवेयर और आईटी सेक्टर की जानी-मानी कंपनी केपीआईटी टेक्नोलॉजीज (KPIT Tech) ने अपने चौथी तिमाही (Q4) के नतीजों की घोषणा कर दी है। हालांकि, कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन ऊंचे खर्चों के कारण मार्जिन में आई गिरावट से निवेशक थोड़े निराश नजर आए। नतीजों के आते ही शेयर बाजार में केपीआईटी टेक का शेयर 4.4% गिरकर ₹738.55 पर आ गया। बता दें कि यह शेयर इस साल अब तक करीब 37% टूट चुका है। आइए कंपनी के वित्तीय नतीजों और इसकी एक बड़ी विदेशी डील को आसान भाषा में समझते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कई गुना बढ़ा कोफोर्ज का मुनाफा, शेयर में 10% की उछाल, कंपनी ने कैसे किया यह कमाल

कैसा रहा कंपनी का Q4 रिजल्ट?

खर्चों में बढ़ोतरी के बावजूद कंपनी ने कुछ मोर्चों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 22.6% बढ़कर ₹163 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹133 करोड़ था। बता दें कि पिछले साल नए लेबर कोड के असर के कारण मुनाफा प्रभावित हुआ था। वहीं, रेवेन्यू की बात करें तो तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 5.8% बढ़कर ₹1,711 करोड़ पर पहुंच गया है।

मार्जिन में गिरावट

कंपनी का EBITDA मार्जिन पिछली तिमाही के 19.4% से घटकर 18.8% रह गया। मार्जिन घटने की मुख्य वजह कर्मचारियों पर होने वाले खर्च (Employee Expenses) का बढ़ना है, जो ₹996 करोड़ से बढ़कर ₹1,047 करोड़ हो गया।

डिविडेंड की घोषणा

कंपनी के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹5.25 प्रति शेयर के अंतिम लाभांश (Final Dividend) की सिफारिश की है। हालांकि, वित्त वर्ष 2027 के लिए भविष्य के अनुमानों (Guidance) का अभी इंतजार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीमर्जर के बाद रॉकेट बना वेदांता का शेयर, फ्यूचर के लिए है जबरदस्त प्लान

इजरायल की कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी

नतीजों के साथ ही केपीआईटी टेक ने ऑटोमोटिव साइबर सिक्योरिटी (वाहनों की डिजिटल सुरक्षा) के क्षेत्र में एक बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है। कंपनी ने इजरायल की प्रमुख साइबर सिक्योरिटी कंपनी साइमोटिव टेक्नोलॉजीज (Cymotive Technologies) में हिस्सेदारी खरीदने का एलान किया है। केपीआईटी टेक शुरुआती तौर पर 10 मिलियन डॉलर (करीब ₹83 करोड़) का निवेश करेगी, जिससे उसे साइमोटिव में 26% हिस्सेदारी मिलेगी। यह सौदा जून 2026 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी साल 2029 के मध्य तक साइमोटिव की पूरी 100% हिस्सेदारी खरीद लेगी। इस पूरे सौदे की कुल कीमत 60 मिलियन से 120 मिलियन डॉलर के बीच होने का अनुमान है।

इस डील का फायदा

इस अधिग्रहण से केपीआईटी को ग्लोबल कार निर्माताओं (OEMs) के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा से जुड़े एडवांस फीचर्स विकसित करने में बड़ी मदद मिलेगी। इससे कंपनी की केवल इंजीनियरिंग सर्विस देने वाली इमेज बदलेगी और वह लाइसेंस व सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट बेचने वाली बड़ी ग्लोबल कंपनी के रूप में उभरेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रॉकेट बनेगा ये शेयर? कंपनी ने तैयार किया देश का पहला मेक-इन-इंडिया विंड टरबाइन

शेयर परफॉर्मेंस

केपीआईटी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (KPIT Technologies Ltd) के शेयरों में आज (6 मई 2026) के कारोबारी सत्र में भारी दबाव देखने को मिल रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE: KPITTECH) पर कंपनी का शेयर 3.49% (₹26.95) की बड़ी गिरावट के साथ ₹745.55 पर कारोबार कर रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,