KPI Green Energy Successfully Installs India First Make in India 4.2MW Wind Turbine, check its details रॉकेट बनेगा ये शेयर? कंपनी ने तैयार किया देश का पहला मेक-इन-इंडिया विंड टरबाइन, स्टॉक पर निवेशकों की नजर, Business Hindi News - Hindustan
More

रॉकेट बनेगा ये शेयर? कंपनी ने तैयार किया देश का पहला मेक-इन-इंडिया विंड टरबाइन, स्टॉक पर निवेशकों की नजर

KPI ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने भारत के हरित ऊर्जा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक माइलस्टोन सेट किया है। कंपनी ने देश का पहला पूरी तरह स्वदेशी यानी मेक-इन-इंडिया विंड टरबाइन जेनरेटर सफलतापूर्वक स्थापित किया है। सेंवियन इंडिया के सहयोग से तैयार यह तकनीक बेहद कम हवा में भी भारी मात्रा में बिजली बनाती है।

Tue, 5 May 2026 07:38 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
रॉकेट बनेगा ये शेयर? कंपनी ने तैयार किया देश का पहला मेक-इन-इंडिया विंड टरबाइन, स्टॉक पर निवेशकों की नजर

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में 5 मई 2026 को एक नया इतिहास रच गया है। जी हां, क्योंकि देश की प्रमुख ग्रीन एनर्जी कंपनी KPI ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने भारत का पहला 'मेक इन इंडिया' (स्वदेशी) 4.2 मेगावाट (4.2M160) का पवन टरबाइन (विंड टरबाइन) सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है। यह भारत के पवन ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी तकनीकी कामयाबी मानी जा रही है, जो भारत को हरित ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹313 करोड़ की FD, 1 खाते में ₹213 करोड़, लाखों के शेयर; गजब है विजय का निवेश

क्यों खास है यह 4.2MW विंड टरबाइन?

आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक टरबाइनों की तुलना में यह नया विंड टरबाइन काफी विशाल और अत्यधिक आधुनिक है।

ज्यादा बिजली उत्पादन:- इस हाई-कैपेसिटी (उच्च क्षमता) वाले टरबाइन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह कम हवा की गति में भी अधिक से अधिक बिजली पैदा कर सकता है।

सेंवियन इंडिया का साथ:- इस अत्याधुनिक टरबाइन को KPI ग्रीन ने विंड एनर्जी सॉन्यूशंस बनाने वाली दिग्गज कंपनी सेंवियन इंडिया (Senvion India) के साथ मिलकर तैयार किया है।

भविष्य की तकनीक:- कंपनी अब इस बड़ी कामयाबी के साथ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और ग्रीन हाइड्रोजन जैसी भविष्य की तकनीकों को भी अपने साथ जोड़ने पर काम कर रही है।

कैसा रहा शेयर और वित्तीय प्रदर्शन?

इस बड़ी खबर के बीच मंगलवार को शेयर बाजार में KPI ग्रीन एनर्जी के शेयरों में थोड़ी हलचल देखी गई। हालांकि, बाजार के उतार-चढ़ाव के बावजूद, कंपनी ने लंबी अवधि में अपने निवेशकों को अमीर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

3 साल में बंपर रिटर्न:- KPI ग्रीन ने पिछले तीन सालों में अपने शेयरधारकों को 317.96% का भारी-भरकम रिटर्न दिया है।

मजबूत वित्तीय सेहत:- कंपनी ने इस अवधि के दौरान करीब ₹523 करोड़ (₹52,311 लाख) की कुल आय और लगभग ₹98.5 करोड़ (₹9,850.58 लाख) का शुद्ध मुनाफा कमाया है।

कैसा है शेयर परफॉर्मेंस?

KPI ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (KPI Green Energy Ltd) के शेयर में 5 मई 2026 को हल्की कमजोरी देखने को मिली। यह करीब ₹457.05 पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें लगभग 0.44% की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, यह गिरावट बहुत बड़ी नहीं है और इसे सामान्य बाजार उतार-चढ़ाव के रूप में देखा जा सकता है। दिन के दौरान स्टॉक में सीमित दायरे में मूवमेंट रहा, जो यह संकेत देता है कि निवेशक फिलहाल किसी बड़े ट्रिगर का इंतजार कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेदांता की 4 कंपनियां शेयर बाजार में होंगी लिस्ट, कब से कर सकेंगे ट्रेडिंग?
ये भी पढ़ें:RBI से मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर पर टूट पड़े लोग, नई ऊंचाई पर पहुंचा शेयर

KPI ग्रीन एनर्जी?

मूल रूप से सूरत (गुजरात) के केपी ग्रुप की इस प्रमुख कंपनी की स्थापना 1994 में डॉ. फारुक जी. पटेल द्वारा की गई थी। पहले इसे KPI ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम से जाना जाता था। आज यह कंपनी देश में बड़े पैमाने पर सोलर, विंड और हाइब्रिड एनर्जी पार्क बनाने वाली सबसे बड़ी और भरोसेमंद कंपनियों में से एक बन चुकी है। इस नई स्वदेशी टरबाइन तकनीक के बाद भारतीय हरित ऊर्जा के नक्शे पर KPI ग्रीन का दबदबा और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,