कई गुना बढ़ा कोफोर्ज का मुनाफा, शेयर में 10% की उछाल, कंपनी ने कैसे किया यह कमाल
Coforge ने चौथी तिमाही में शानदार नतीजे दिए हैं। नेट प्रॉफिट ₹612.3 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले कई गुना अधिक है। जानिए पूरी डिटेल, स्टॉक रैली और एक्जिट की वजह।

आईटी कंपनी कोफोर्ज के शेयर में बुधवार, 6 मई को शुरुआती कारोबार में 10% तक का उछाल देखने को मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE पर कंपनी का शेयर ₹1,295.80 प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी की वजह कंपनी के वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के मजबूत नतीजे हैं। दूसरी ओर सेंसेक्स में 0.25 प्रतिशत और निफ्टी में 0.33 प्रतिशत की ही तेजी है।
आज कोफोर्ज के शेयर 1261.20 रुपये पर खुले और 1295.80 रुपये के डे हाई तक पहुंच गए। इसका 52 हफ्ते का हाई 1994 रुपये और लो 1008.10 रुपये है। इस साल यह स्टॉक 23 प्रतिशत से अधिक टूट चुका है। जबकि, पिछले छह महीने के प्रदर्शन की बात करें तो इसमें 28 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले एक महीने में शेयर 4 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
कैसे रहे कोफोर्ज के तिमाही नतीजे
जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कोफोर्ज का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹612.3 करोड़ रहा। यह पिछले साल की समान तिमाही (₹261.2 करोड़) के मुकाबले कई गुना अधिक है। तिमाही आधार (QoQ) पर भी मुनाफा दोगुने से अधिक हो गया।
मुनाफे में उछाल की बड़ी वजह
वित्त वर्ष 2026 की तिमाही में कंपनी को Cigniti मर्जर के चलते डिफर्ड टैक्स लायबिलिटी रिवर्सल का बड़ा फायदा मिला, जिससे PAT में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई।
ऑपरेटिंग रेवेन्यू: वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू ₹4,450.4 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर 30% की बढ़ोतरी दर्शाती है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह ₹3,422.2 करोड़ था। तिमाही आधार पर रेवेन्यू 5.2% बढ़ा है।
Cigniti मर्जर का असर: कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि इस तिमाही के PAT में Cigniti के मर्जर से जुड़ी ₹1,810 करोड़ की डिफर्ड टैक्स लायबिलिटी रिलीज शामिल है, जिसे प्रॉफिट एंड लॉस में मान्यता दी गई।
एनकोरा एक्विजिशन से जुड़े खर्च: चौथी तिमाही में Encora के अधिग्रहण और इंटीग्रेशन से जुड़े ₹50.1 करोड़ के खर्च शामिल हैं। साथ ही, साइबर सुरक्षा मामले के कानूनी खर्च ₹3.5 करोड़ रहे। Coforge ने अप्रैल 2026 में सिलिकॉन वैली की एआई फर्म Encora का $2.5 बिलियन एंटरप्राइज वैल्यू पर अधिग्रहण पूरा कर लिया। कर्मचारियों की संख्या: मार्च 2026 तिमाही में कंपनी ने 436 नए कर्मचारी जोड़े। अब कोफोर्ज का कुल हेडकाउंट 35,777 हो गया है।
डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)




साइन इन