Know how Vijay manages Rs 624 crore fortune, Rs 213 cr in 1 bank, invest in stocks, Rs 313 crore FD ₹313 करोड़ की FD, 1 खाते में ही ₹213 करोड़, लाखों के शेयर; गजब है तमिलनाडु के 'जननायक विजय' का निवेश, Business Hindi News - Hindustan
More

₹313 करोड़ की FD, 1 खाते में ही ₹213 करोड़, लाखों के शेयर; गजब है तमिलनाडु के 'जननायक विजय' का निवेश

साउथ स्टार और नेता विजय की ₹624 करोड़ की संपत्ति का खुलासा उनकी अनोखी फाइनेंशियल स्ट्रेटेजी को सामने लाता है। जहां एक तरफ उनके पास ₹213 करोड़ एक ही बैंक अकाउंट में हैं, वहीं ₹100 करोड़ से ज्यादा FD में सुरक्षित रखे गए हैं। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने शेयर बाजार में बेहद कम निवेश किया है। 

Tue, 5 May 2026 02:56 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
₹313 करोड़ की FD, 1 खाते में ही ₹213 करोड़, लाखों के शेयर; गजब है तमिलनाडु के 'जननायक विजय' का निवेश

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अपनी नई पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के साथ धमाकेदार एंट्री करने वाले सुपरस्टार जोसेफ विजय इन दिनों अपनी भारी-भरकम संपत्ति को लेकर चर्चा में हैं। चुनाव आयोग को दिए गए 27 पन्नों के हलफनामे के मुताबिक, विजय ₹624 करोड़ के मालिक हैं। लेकिन, दिलचस्प बात यह है कि विजय पैसों के मामले में जोखिम लेने के बजाय बेहद सुरक्षित निवेश पर भरोसा करते हैं। आइए उनके इस वित्तीय तरीके को आसान भाषा में समझते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस कार कंपनी का महा-धमाका: 42% बढ़ा मुनाफा, हर शेयर पर ₹33 का डिविडेंड

एक ही बचत खाते में ₹213 करोड़

विजय की संपत्ति का सबसे हैरान करने वाला पहलू उनका बैंक बैलेंस है। उनके पास किसी बड़े शेयर या म्यूचुअल फंड के बजाय इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) की सालिग्रामम शाखा के एक साधारण सेविंग्स अकाउंट में ₹213.36 करोड़ जमा हैं। यह उनकी कुल नेटवर्थ का एक-तिहाई से भी अधिक है। इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग बैंकों में ₹100 करोड़ की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करवा रखी है, जो नीचे बताई गई है।

  • एक्सिस बैंक:- 40 करोड़
  • इंडियन ओवरसीज बैंक:- 25 करोड़
  • एचडीएफसी बैंक:- 20 करोड़
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI):- 15 करोड़

यानी उनके धन का ₹313 करोड़ से अधिक हिस्सा पूरी तरह सुरक्षित बैंक डिपॉजिट में है, जहां बाजार का कोई जोखिम नहीं है।

शेयर बाजार से दूरी: स्टॉक्स में मात्र ₹19 लाख

जहां आज के समय में लोग शेयर बाजार में करोड़ों रुपये लगाते हैं, वहीं विजय का स्टॉक मार्केट में निवेश न के बराबर है। उनके पास कुल मिलाकर केवल ₹19.37 लाख के शेयर्स हैं, जिनमें जयनगर प्रॉपर्टी प्राइवेट लिमिटेड (₹19.03 लाख), इंडियन ओवरसीज बैंक (₹9,600) और सन पेपर मिल (₹25,000) शामिल हैं।

रियल एस्टेट और गाड़ियों का बड़ा कलेक्शन

विजय के पास ₹220 करोड़ की अचल संपत्ति (जमीन-जायदाद) है। वहीं, आलीशान घरों में चेन्नई के नीलंकरई, एग्मोर और माइलापुर जैसे इलाकों में ₹115 करोड़ की कीमत वाले 10 आवासीय घर हैं। कमर्शियल प्रॉपर्टी की बात करें तो इसमें कोप्पूर और शोलिंगनल्लूर जैसी जगहों पर ₹82.8 करोड़ की व्यावसायिक संपत्तियां हैं।

लग्जरी गाड़ियों की बात करें तो उनके पास ₹13.52 करोड़ का गाड़ियों का काफिला है, जिसमें ₹6 करोड़ का टाटा कारवां, ₹3.01 करोड़ की टोयोटा लेक्सस और ₹2 करोड़ की बीएमडब्ल्यू i7 शामिल है। हालांकि, उनके बेड़े में ₹5.35 लाख की मारुति स्विफ्ट और ₹67,400 की टीवीएस एक्सएल सुपर मोपेड भी है।


बांटे ₹75.5 करोड़ के लोन

विजय ने अपने करीबियों और संस्थाओं को ₹75.5 करोड़ के लोन और एडवांस दे रखे हैं। इसमें उनकी पत्नी संगीता विजय को ₹12.60 करोड़, उनके बेटे संजय को ₹8.78 लाख और बेटी दिव्या को ₹4.60 लाख का लोन शामिल है। इसके अलावा उन्होंने कुछ एजुकेशनल और चैरिटेबल ट्रस्ट को भी बड़े लोन दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ड्रोन बनाने वाली कंपनी का शेयर 8% चढ़ा, क्यों मची है खरीदने की होड़
ये भी पढ़ें:टाटा के सुस्त शेयर ने 11% से अधिक की लगाई छलांग, Q4 रिजल्ट से गदगद निवेशक

सुपरस्टार विजय का यह हलफनामा दिखाता है कि वे अपनी कमाई को शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर, मुख्य रूप से फिक्स्ड डिपॉजिट, सुरक्षित बैंक खातों और मजबूत रियल एस्टेट में लगाना पसंद करते हैं। यही उनकी वित्तीय सुरक्षा का सबसे बड़ा राज है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,