Dynacons Systems and Solutions bagged over 750 crore rupee order from RBI company Share jumped 20 Percent RBI से मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर पर टूट पड़े लोग, नई ऊंचाई पर पहुंचा शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

RBI से मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर पर टूट पड़े लोग, नई ऊंचाई पर पहुंचा शेयर

डायनाकॉन्स सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस के शेयर मंगलवार को इंट्राडे में 20% के उछाल के साथ 1335.40 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर की वैल्यू 750.82 करोड़ रुपये है।

Tue, 5 May 2026 04:07 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
RBI से मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर पर टूट पड़े लोग, नई ऊंचाई पर पहुंचा शेयर

एक छोटी कंपनी डायनाकॉन्स सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस के शेयरों पर लोग टूट पड़े हैं। कंपनी के शेयर मंगलवार को बाजार खुलते ही रॉकेट सा उड़ गए। डायनाकॉन्स सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 20 पर्सेंट के उछाल के साथ 1335.40 रुपये पर जा पहुंचे। कंपनी के शेयरों ने कारोबार के दौरान 52 हफ्ते का नया हाई भी बनाया। डायनाकॉन्स सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस के शेयरों में यह तेज उछाल एक बड़ा ऑर्डर मिलने से आया है। कंपनी को यह ऑर्डर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से मिला है। इस ऑर्डर की वैल्यू 750.82 करोड़ रुपये है।

RBI से मिले ऑर्डर के डीटेल्स
डायनाकॉन्स सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि इस प्रोजेक्ट में डेटा सेंटर्स के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के प्राइवेट क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के सप्लाई, इंस्टॉलेशन, इंप्लीमेंटेशन, इंटीग्रेशन, मेंटीनेंस और फैसिलिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज का काम शामिल है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि इस प्रोजेक्ट को 5 साल में पूरा किया जाना है। डायनाकॉन्स सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस ने बताया है कि रिजर्व बैंक भुवनेश्वर में नया ग्रीनफील्ड नेक्स्ट जेनरेशन डेटा सेंटर (NGDC) बनाने की प्रक्रिया में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट: 283% बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी

1000% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
डायनाकॉन्स सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस के शेयर पिछले पांच साल में 1000 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। इस मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 7 मई 2021 को 118.10 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 5 मई 2026 को 1,335.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में डायनाकॉन्स सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस के शेयरों में 345 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो कंपनी के शेयर 235 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। डायनाकॉन्स सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1335.40 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 781.50 रुपये है। अगर पिछले 10 साल की बात करें तो डायनाकॉन्स सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस के शेयरों में 9000 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:45 दिन में वेतन आयोग को लागू करेगी मोदी सरकार, इन कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा

एक महीने में 50% से अधिक चढ़ गए कंपनी के शेयर
डायनाकॉन्स सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस के शेयर पिछले एक महीने में 50 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 6 अप्रैल 2026 को 881.55 रुपये पर थे। डायनाकॉन्स सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस के शेयर 5 मई 2026 को 1,335.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 60.89 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 39.11 पर्सेंट है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,