N Chandrasekaran will get third chaiman on tata sons go with new leaderdhip today big meeting टाटा संस का अगला चेयरमैन कौन? एन चंद्रशेखरन या किसी नए को मिलेगा मौका, आज बड़ी मीटिंग, Business Hindi News - Hindustan
More

टाटा संस का अगला चेयरमैन कौन? एन चंद्रशेखरन या किसी नए को मिलेगा मौका, आज बड़ी मीटिंग

टाटा संस (Tata Sons) की आज 24 फरवरी को एक बड़ी बैठक हो रही है। इस मीटिंग में मौजूदा चेयमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) को नया कार्यकाल देने पर फैसला किया जाएगा। अगर टाटा संस की बोर्ड मीटिंग में उन्हें अगला कार्यकाल दिया जाता है तो यह उनका बतौर टाटा संस चेयरमैन तीसरा टर्म होगा।

Tue, 24 Feb 2026 12:30 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
टाटा संस का अगला चेयरमैन कौन? एन चंद्रशेखरन या किसी नए को मिलेगा मौका, आज बड़ी मीटिंग

टाटा संस (Tata Sons) की आज 24 फरवरी को एक बड़ी बैठक हो रही है। इस मीटिंग में मौजूदा चेयमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) को नया कार्यकाल देने पर फैसला किया जाएगा। अगर टाटा संस की बोर्ड मीटिंग में उन्हें अगला कार्यकाल दिया जाता है तो यह उनका बतौर टाटा संस चेयरमैन तीसरा टर्म होगा। उनका मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। बता दें, तीसरा कार्यकाल मिलने पर वो बतौर टाटा संस चेयरमैन 2032 तक काम कर पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IDFC First Bank के शेयरों में तेजी, क्या आगे भी जारी रहेगा यह सिलसिला?

TCS से रहा है एन चंद्रखेशरन का गहरा नाता

साइरस मिस्त्री के बाहर किए जाने के बाद से ही चंद्रशेखरन के पास टाटा ग्रुप की कंपनियों की जिम्मेदारी है। अब देखना है कि बोर्ड किसी नई लीडरशिप को मौका देता है या फिर एन चंद्रशेखरन को मौका मिलता है। बता दें, एन चंद्रेशखरन पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। वो इस पद पर 2009 से थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BSE से मिली कंपनी को ब्रोकिंग की मंजूरी, शेयरों को खरीदने की होड़, 12% उछला भाव

कौन-कौन है टाटा संस के बोर्ड में

चंद्रशेखरन 1987 में टाटा ग्रुप का हिस्सा बने थे। उन्हें टाटा संस के बोर्ड में 25 अक्टूबर 2016 को जगह मिली थी। मौजूदा समय में टाटा संस के बोर्ड में चंद्रशेखरन, वेणु श्रीनिवासन, अनिता जार्ज, नोएल टाटा, हरिश मनवानी और सौरभ अग्रवाल हैं।

लीडरशिप के अलावा टाटा संस का बोर्ड टाटा ग्रुप की कंपनियों के बिजनेस को भी रिव्यू कर सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,