JSW Group ने इस कंपनी को दिया ₹357.11 करोड़ का काम, कल फोकस में रहेंगे शेयर
Texmaco Rail ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि उन्हें बीएलएसएस, बीएलसीएस और बीएफएनवी रेक्स का काम मिला है। इसके अलावा कंपनी को बीवीसीएम वैगंस का भी ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट 11 महीने में पूरा करना होगा।

Stock in Focus: कल बुधवार को शेयर बाजार में Texmaco Rail के स्टॉक फोकस में रहेंगे। कंपनी को 357.11 करोड़ रुपये का काम मिला है। यह काम Texmaco Rail को जेएसडब्ल्यू ग्रुप की तरफ से मिला है। कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज के साथ साझा किया है। Texmaco Rail ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि उन्हें बीएलएसएस, बीएलसीएस और बीएफएनवी रेक्स का काम मिला है। इसके अलावा कंपनी को बीवीसीएम वैगंस का भी ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट 11 महीने में पूरा करना होगा।
फरवरी में मिला था बड़ा काम
Texmaco Rail को इससे पहले मुंबई रेलवे विकास कॉरपोरेशन लिमिटेड से 219.18 करोड़ रुपये का काम मिला था। कंपनी को यह काम फरवरी में मिला था। इस वर्क ऑर्डर के अनुसार कंपनी को सिंगनलिंग इक्विपमेंट के डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशंस, टेस्टिंग और कमिशनिंग का काम मिला है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?
Texmaco Rail के शेयरों में इस साल अबतक 42 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों कीमतों में 41 प्रतिशत यह स्टॉक लुढ़क चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 7.06 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का 52 वीक हाई 189 रुपये है। कंपनी का 52 वीक हाई 78.15 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 3206.09 करोड़ रुपये का है।
दो साल में Texmaco Rail के शेयरों की कीमतों में 52 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 85 प्रतिशत और 5 साल में यह स्टॉक 223 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।
लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी
2025 में कंपनी ने 1 शेयर पर 75 पैसे का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 50 पैसे का डिविडेंड कंपनी की तरफ से बांटा गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन