these 5 stocks gives upto 226 percent return have you own any मार्च के महीने में मालामाल कर गए ये 5 स्टॉक, 226% तक का रिटर्न, आपका है किसी पर दांव, Business Hindi News - Hindustan
More

मार्च के महीने में मालामाल कर गए ये 5 स्टॉक, 226% तक का रिटर्न, आपका है किसी पर दांव

Multibagger Stocks: मार्च के महीने में 5 कंपनियों ने निवेशकों शेयर बाजार में मोटा रिटर्न दिया है। इन कंपनियों के शेयरों की कीमतों में 200 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 

Tue, 31 March 2026 01:59 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
मार्च के महीने में मालामाल कर गए ये 5 स्टॉक, 226% तक का रिटर्न, आपका है किसी पर दांव

Multibagger Stocks: मार्च का महीना शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा है। पिछले दो कारोबारी दिन के दौरान ही स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस उठा-पटक और संशय के बीच 5 कंपनियों के शेयर ऐसे हैं जिन्होंने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है। इन कंपनियों के शेयरों की कीमतों में 226 प्रतिशत की तेजी के देखने को मिली है। आइए जानते हैं इनके विषय में ..

1-Alfavision Overseas India

इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 226 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। सोमवार को यह स्टॉक 1.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 13.08 रुपये के स्तर पर था। बता दें, बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी के शेयरों का भाव 1 साल में 1.95 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में आज है छुट्टी? महावीर जयंती की वजह से क्या बंद है BSE और NSE

2- Noble Polymers

सोमवार को कंपनी के शेयरों का भाव 1.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 1.72 रुपये के स्तर पर था। एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 187 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

3- D & H India

मार्च का महीना इस कंपनी के लिए भी शानदार रहा है। कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 108.55 प्रतिशत का रिटर्न एक महीने में दिया है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। सोमवार को कंपनी के शेयर 1.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 293.85 रुपये के स्तर पर थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साउथ कोरिया, जापान से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक, शेयर बाजारों में भारी गिरावट

4- Integrated Proteins

एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 94 प्रतिशत की तेजी आई है। सोमवार को यह स्टॉक 2 प्रतिशत की उछाल के बाद 72.75 रुपये के लेवल पर था। बता दें, 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 2145 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पैन कार्ड, HRA से लेकर Tax Year तक, कल से बदल रहे हैं कई नियम

5- टाइटन बायोटेक

एक महीने में इस कंपनी के शेयरों का भाव 89 प्रतिशत बढ़ा है। सोमवार को कंपनी के शेयरों का भाव 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 457.70 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,