Asian Markets crashed Today South Korea japan to AUS stock market declined साउथ कोरिया, जापान से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक, शेयर बाजारों में भारी गिरावट, हर तरफ हाहाकार, Business Hindi News - Hindustan
More

साउथ कोरिया, जापान से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक, शेयर बाजारों में भारी गिरावट, हर तरफ हाहाकार

Asian Markets Today: आज मंगलवार को साउथ कोरिया, जापान से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से दुनिया भर के निवेशक डरे हुए हैं। 

Tue, 31 March 2026 10:17 AMTarun Pratap Singh मिंट
share
साउथ कोरिया, जापान से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक, शेयर बाजारों में भारी गिरावट, हर तरफ हाहाकार

Asian Markets Today: एशिया के कई दिग्गज शेयर बाजारों की स्थिति अच्छी नहीं है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष की वजह से निवेशकों काफी सहमें से नजर आ रहा रहे हैं। साउथ कोरिया के Kospi में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, Kosdaq स्मॉल कैप 3 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया है। बाजार की स्थिति कितनी खराब है इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि साउथ कोरियाई वॉन, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 0.63 प्रतिशत गिरकर 1526.90 पर आ गया। साउथ कोरियाई वॉन 2009 के बाद यह सबसे निचला स्तर है। बता दें, जापान के Nikkei 225 में 2.2 प्रतिशत और टोक्यो स्टॉक प्राइस इंडेक्स में 1.4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

ऑस्ट्रेलिया के S&P/ASX 200 में आज मंगलवार को 0.56 प्रतिशत लुढ़क गया। हॉन्ग-कॉन्ग के सेंग इंडेक्स सोमवार की क्लोजिंग 24750.80 के मुकाबले 24683 पर खुला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पैन कार्ड, HRA से लेकर Tax Year तक, कल से बदल रहे हैं कई नियम

घरेलू शेयर बाजारों में छुट्टी

आज महावरी जयंती की वजह से घरेलू शेयर बाजार बंद हैं। इससे पहले सोमवार को बीएसई और एनएसई में भारी गिरावट देखने को मिली थी। रुपया रिकॉर्ड लो लेवल पर पहुंच गया था। बता दें, सेंसेक्स कल सोमवार को 2.22 प्रतिशत या फिर 1635.67 अंक की गिरावट के साथ 71947.55 अंक पर क्लोज हुआ था। वहीं, निफ्टी आज 2.14 प्रतिशत या फिर 488.20 अंक की गिरावट के बाद 22331.40 अंक पर बंद हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकारी डिफेंस कंपनी को ₹1660 करोड़ का काम मिला, 1 साल में 33% चढ़ा स्टॉक

रुपया रिकॉर्ड लो लेवल

कल सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले और कमजोर हो गया था। 1 डॉलर की कीमत 95 रुपये के स्तर को भी क्रॉस कर गई थी। हालांकि, फिर वहां से रुपये ने रिकवरी की। एक बार फिर रेट 94 तक आ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:60% चढ़ेगा HDFC Bank का शेयर, एक्सपर्ट का भरोसा कायम, दिया BUY टैग

अमेरिका-ईरान युद्ध

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से दुनिया भर में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता प्रभावित होने की वजह से कच्चे तेल की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। जिसकी वजह से दुनिया भर में महंगाई बढ़ने की आशंका है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शयेर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,