8th Pay Commission kolkata meeting dates on 9 and 10 th july check details 8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन की 9 और 10 जुलाई को कोलकाता में बड़ी मीटिंग, कौन ले सकता है हिस्सा? क्या है प्रोसेस, Business Hindi News - Hindustan
More

8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन की 9 और 10 जुलाई को कोलकाता में बड़ी मीटिंग, कौन ले सकता है हिस्सा? क्या है प्रोसेस

8th Pay Commission updates: 8वें पे कमीशन की बड़ी मीटिंग कोलकाता में होने जा रही है। आयोग 9 और 10 जुलाई को बंगाल में बैठक करने जा रहा है। 

Sun, 31 May 2026 04:37 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन की 9 और 10 जुलाई को कोलकाता में बड़ी मीटिंग, कौन ले सकता है हिस्सा? क्या है प्रोसेस

8th Pay Commission updates: 8वें वित्त आयोग को लेकर इस समय खूब चर्चाएं कर्मचारियों के बीच हो रहा है। इस बीच अच्छी खबर आई है। कोलकाता में 8वें पे कमीशन की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। जिसकी तारीखों का ऐलान हो गया है। पे कमीशन 9 और 10 जुलाई को कोलकाता में मीटिंग करेगा। इस मीटिंग में आयोग के सदस्य केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़े संगठन सहित अन्य सभी स्टेकहोल्डर्स से बातचीत करेगा। बता दें, इसके अलावा मोमेरेंडम जमा करने की आखिरी तारीख 31 मई 2026 से बढ़कर 15 जून 2026 कर दी गई है। 29 मई जारी किए गए नोटिस में साफ कर दिया गया है कि आगे डेडलाइन में कोई भी इजाफा नहीं किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 कंपनियों के IPO इस हफ्ते हो रहा है ओपन, लिस्ट में 2 मेनबोर्ड आईपीओ

क्यों जरूरी हैं मोमेरेंडम जमा करना

अगर आप भी कोलकाता में होने जा रहे पे कमीशन की मीटिंग हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको मोमेरेंडम जमा करना होगा। पे कमीशन ने कहा है कि 8वें वित्त आयोग की वेबसाइट पर मोमेरेंडम जमा करने के के बाद एक यूनिक मेमो आईडी बनेगी। उसे भी पे कमीशन के पास जमा करवाना होगा।

कौन ले सकता है मीटिंग में हिस्सा? (8th Pay Commission updates meeting)

8वें वित्त आयोग की कोलकाता मीटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़े संगठन, इंस्टीट्यूशंस, यूनियन और बंगाल में मौजूदा एसोसिएशन हिस्सा ले सकते हैं। लेकिन उन्हें पूरी प्रक्रिया का पालन करना होगा। बिना मेमोरेंडम जमा किए वो इस मीटिंग का हिस्सा नहीं हो सकते हैं। बता दें, मेमोरेंडम सिर्फ 8वें पे कमीशन की वेबसाइट पर जाकर ही जमा करवाया जा सकता है।

आयोग ने कहा है कि स्थान आदि की चर्चा जल्द ही साझा कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:FD पर 8.10% तक का ब्याज, लिस्ट में सरकारी बैंक बहुत पीछे

जून में कहां-कहां 8वें वित्त आयोग की मीटिंग

श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में 1 जून से 4 जून 2026 तक 8वें वित्त आयोग की मीटिंग होगी। लद्दाख में पे कमीशन की मीटिंग 8 जून 2026 को प्रस्तावित है।

आयोग के पास 18 महीने का समय

8वें वित्त आयोग का गठन पिछले साल नवंबर में किया गया था। इस आयोग के पास 18 महीने का समय है। आयोग की ही रिपोर्ट के आधार पर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी आदि का फैसला सरकार लेगी। यही वजह है कि आयोग देश के अलग-अलग हिस्सो में समाज के सभी वर्गों से लगातार बातचीत कर रहा है। जिससे रिपोर्ट में सभी के विचार समाहित रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Tata group की धाकड़ कंपनी दे रही मुफ्त का शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

8वें वित्त आयोग की मांग सरकारी कर्मचारी लम्बे समय से कर रहे थे। अंततः उनकी मांग को सरकार ने मान लिया है। अब देखना है कि इस बार कितना फिटमेंट फैक्टर आयोग तय करता है। बता दें, फिटमेंट फैक्टर के ही आधार पर सैलरी आदि का फैसला होता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,