India resorts to LPG spot buying to bridge West Asia supply gap, check all details गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा अपडेट! ग्राहकों को अब इस नए तरीके से मिलेगी LPG, Business Hindi News - Hindustan
More

गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा अपडेट! ग्राहकों को अब इस नए तरीके से मिलेगी LPG

LPG Price: गैस सिलेंडर को लेकर एब बड़ा अपडेट सामने आया है। अब सरकार ने ग्राहकों को LPG की सप्लाई देने के लिए एक नया तरीका अपनाया है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते LPG सप्लाई पर दबाव बढ़ा है, जिसे संभालने के लिए भारत ने स्पॉट मार्केट से गैस खरीदना शुरू कर दिया है।

Sat, 25 April 2026 01:35 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा अपडेट! ग्राहकों को अब इस नए तरीके से मिलेगी LPG

LPG Price: पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब भारत की रसोई तक पहुंचने लगा है। एलपीजी (रसोई गैस) की सप्लाई पर दबाव बढ़ने के बीच भारत ने अब स्पॉट मार्केट से LPG खरीदना शुरू कर दिया है, ताकि घरों और कारोबार में गैस की कमी न हो। पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) दुनिया का बड़ा ऊर्जा सप्लायर है। लेकिन, हाल के संघर्ष के कारण वहां से सप्लाई प्रभावित हुई है। ऐसे में भारत, जो अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, अब तुरंत जरूरत पूरी करने के लिए स्पॉट खरीदारी कर रहा है। सरकारी तेल कंपनियां (OMCs) अब अमेरिका जैसे देशों से अतिरिक्त LPG कार्गो खरीद रही हैं, जो जून-जुलाई तक भारत पहुंचने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घाटे से मुनाफे में आया चर्चित बैंक, मैनेजमेंट में भी बदलाव, फोकस में रहेंगे शेयर
ये भी पढ़ें:टाटा का यह शेयर 1000 रुपये से ज्यादा उछला, कंपनी ने किया है 1 फ्री शेयर का ऐलान

भारत की LPG जरूरत कितनी है?

भारत में रोजाना करीब 80,000 टन LPG की जरूरत होती है। अच्छी बात यह है कि देश ने अपनी घरेलू उत्पादन क्षमता बढ़ाई है। पहले घरेलू उत्पादन कम था, जो अब बढ़कर करीब 46,000 टन प्रति दिन हो गया है, यानि अब भी एक बड़ा हिस्सा आयात पर निर्भर है।

अब कहां से आ रही है गैस?

पहले भारत की लगभग 90% LPG सप्लाई खाड़ी देशों (UAE, कतर, सऊदी अरब आदि) से आती थी। लेकिन, अब सरकार ने रणनीति बदलते हुए आयात के स्रोत बढ़ा दिए हैं। अब इस लिस्ट में अमेरिका, नॉर्वे, कनाडा, अल्जीरिया और रूस जैसे देशों को जोड़ा गया है। पहले 10 देशों से आयात होता था, अब इसे बढ़ाकर 15 देशों तक कर दिया गया है।

सप्लाई बनाए रखने की क्या तैयारी?

सरकार के मुताबिक करीब 8 लाख टन LPG का आयात पहले ही सुनिश्चित किया जा चुका है। हाल ही में 10 जहाज भारत पहुंचे, जिनमें से 9 में कुकिंग गैस थी। यह दिखाता है कि सरकार सप्लाई चेन को बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय है।

स्पॉट खरीदारी क्या होती है?

आसान भाषा में समझें तो लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट पहले से तय कीमत और सप्लाई पर होती है। इस स्पॉट खरीदारी में तुरंत जरूरत के हिसाब से बाजार से खरीद की जाती है। अभी भारत स्पॉट खरीद इसलिए कर रहा है, क्योंकि अचानक सप्लाई में कमी आई है।

क्या आम लोगों पर असर पड़ेगा?

फिलहाल सरकार का फोकस साफ है कि घरेलू गैस सप्लाई बाधित न हो। इसलिए सिलेंडर की उपलब्धता बनी रहने की उम्मीद है। हालांकि, अगर अंतरराष्ट्रीय कीमतें ज्यादा समय तक ऊंची रहती हैं, तो भविष्य में कीमतों पर असर पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Paytm के शेयर पर सोमवार को रहेगी नजर, एक साल से निवेशकों की है चांदी
ये भी पढ़ें:घाटे से मुनाफे में आया चर्चित बैंक, मैनेजमेंट में भी बदलाव, फोकस में रहेंगे शेयर

पश्चिम एशिया के संकट के कारण भारत ने LPG सप्लाई को सुरक्षित रखने के लिए ये नई रणनीति अपनाई है। इसका मकसद साफ है कि देश में गैस की कमी न हो और हर घर तक सिलेंडर समय पर पहुंचे।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,