Tata Group Stock Trent jumped over 1000 rupee Company announced bonus Share टाटा का यह शेयर 1000 रुपये से ज्यादा उछला, कंपनी ने किया है 1 फ्री शेयर देने का ऐलान, Business Hindi News - Hindustan
More

टाटा का यह शेयर 1000 रुपये से ज्यादा उछला, कंपनी ने किया है 1 फ्री शेयर देने का ऐलान

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर इसी महीने 1000 रुपये से ज्यादा उछल गए हैं। ट्रेंट ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। कंपनी अपने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर का तोहफा दे रही है।

Sat, 25 April 2026 10:43 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
टाटा का यह शेयर 1000 रुपये से ज्यादा उछला, कंपनी ने किया है 1 फ्री शेयर देने का ऐलान

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट ने जबरदस्त वापसी की है। तेज गिरावट के बाद ट्रेंट के शेयर इसी महीने 1000 रुपये से ज्यादा उछल गए हैं। ट्रेंट के शेयर शुक्रवार को BSE में उछाल के साथ 4301.35 रुपये पर बंद हुए हैं। ट्रेंट ने अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर बांटेगी। इससे पहले, ट्रेंट अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। ट्रेंट के शेयरों में इसी महीने अप्रैल में 31 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा
ट्रेंट पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा दे रही है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। यानी, कंपनी हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटेगी। कंपनी अपने 5 लाख से ज्यादा शेयरधारकों को यह तोहफा दे रही है। कंपनी ने फिलहाल बोनस शेयर के रिकॉर्ड डेट अनाउंस नहीं की है। ट्रेंट की 21 जून तक अपने निवेशकों को बोनस शेयर अलॉट करने की योजना है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड देने की भी घोषणा की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 4 शेयर फ्री! निवेशकों को बड़ा ऑफर दे रही ये कंपनी; इस दिन तक मौका

1000 रुपये से ज्यादा उछल गए हैं ट्रेंट के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट (Trent) के शेयर इसी महीने अप्रैल में 1000 रुपये से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 30 मार्च 2026 को 3276.10 रुपये पर जा पहुंचे थे और 52 हफ्ते का नया निचला स्तर बनाया था। ट्रेंट के शेयर 24 अप्रैल 2026 को BSE में 4301.35 रुपये पर बंद हुए हैं। यानी, कंपनी के शेयर अप्रैल में 1,025.25 रुपये उछल गए हैं। ट्रेंट के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 6259 रुपये है। ट्रेंट के शेयर पिछले पांच साल में 458 पर्सेंट चढ़ गए हैं। वहीं, कंपनी के शेयरों में पिछले 10 साल में 2540 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिलायंस जियो IPO पर मुकेश अंबानी ने दिया बड़ा अपडेट, निवेशकों को जानना जरूरी

10 टुकड़े में अपना शेयर बांट चुकी है ट्रेंट
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट (Trent) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। ट्रेंट अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। ट्रेंट ने सितंबर 2016 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा। ट्रेंट में प्रमोटर की हिस्सेदारी 37.01 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेरहोल्डिंग 62.99 पर्सेंट है। टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी ट्रेंट का मार्केट कैप शुक्रवार 24 अप्रैल को 1,52,907.60 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,