brokerages are bullish on penny sagility india stock near 48 percent upside potential ₹41 वाले शेयर में 47% से ज्यादा उछाल का अनुमान, 2 दिग्गज ब्रोकरेज ने कहा-खरीदो, Business Hindi News - Hindustan
More

₹41 वाले शेयर में 47% से ज्यादा उछाल का अनुमान, 2 दिग्गज ब्रोकरेज ने कहा-खरीदो

सैगिलिटी इंडिया के शेयर भले ही अभी सुस्त हों लेकिन इसमें बढ़त की संभावना है। यह अनुमान दो बड़े ब्रोकरेज का है। शेयर की वर्तमान कीमत 41.79 रुपये के स्तर पर है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो क्रमश: 57.90 रुपये और 35.82 रुपये है।

Fri, 3 April 2026 09:33 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
₹41 वाले शेयर में 47% से ज्यादा उछाल का अनुमान, 2 दिग्गज ब्रोकरेज ने कहा-खरीदो

Penny stocks: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी सैगिलिटी इंडिया के शेयर भले ही अभी सुस्त हों लेकिन इसमें बढ़त की संभावना है। यह अनुमान दो बड़े ब्रोकरेज का है। एक ब्रोकरेज नोमुरा है तो दूसरा मोतीलाल ओसवाल है। इन दोनों ब्रोकरेज ने शेयर को खरीदने की सलाह दी है। आइए जानते हैं शेयर की वर्तमान कीमत और टारगेट प्राइस।

शेयर का टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज नोमुरा ने कंपनी पर कवरेज शुरू करते हुए उसे ‘Buy’ रेटिंग दी है और उसका टारगेट प्राइस 55 रुपये तय किया है। यह 47% से अधिक के रिटर्न मिलने का संकेत दे रहा है। इसके अलावा, मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक के लिए अपनी ‘Buy’ की सिफ़ारिश दोहराई है और इसका टारगेट प्राइस 58 रुपये तय किया है, जिससे 45% तक की बढ़त की गुंजाइश बनती है। शेयर की वर्तमान कीमत 41.79 रुपये के स्तर पर है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो क्रमश: 57.90 रुपये और 35.82 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25% उछलेगा यह चर्चित शेयर... ₹200 से कम का टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

नोमुरा ने इस कंपनी को एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर टेक प्लेयर बताती है, जिसे अपने क्लाइंट्स को लंबे समय तक बनाए रखने और ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल से फायदा मिलता है। रिपोर्ट में अगले दो फाइनेंशियल सालों में प्रति शेयर कमाई (EPS) में 20% की मजबूत कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया गया है। मोतीलाल ओसवाल इस कंपनी को यूनाइटेड स्टेट्स में हेल्थकेयर पेयर्स के बीच बढ़ते आउटसोर्सिंग ट्रेंड्स का एक स्ट्रक्चरल बेनेफिशियरी मानती है। ब्रोकरेज का सुझाव है कि हाल ही में किए गए अधिग्रहणों से मिलने वाले तालमेल और बड़े क्लाइंट्स से काम की बढ़ती मात्रा की वजह से कंपनी के रेवेन्यू में मिड-टीन्स (13-17%) की दर से बढ़ोतरी जारी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निवेश पर 8.2% तक ब्याज, दांव लगाने से पहले बनाएं प्लान वर्ना बढ़ेगी टेंशन

घरेलू ब्रोकरेज आईसीआईसी सिक्योरिटीज ने भी बीते दिनों शेयर को खरीदने की सलाह दी थी। ब्रोकरेज ने कहा था कि शेयर 66 रुपये तक जा सकता है। ब्रोकरेज ने कहा था कि कंपनी ने अपनी पहली एनालिस्ट मीट (25 मार्च, 2026 को) आयोजित की। इसमें यह बात सामने आई कि AI लगातार विकास का एक मुख्य जरिया बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में उथल-पुथल वाला माहौल, जेरोधा के मालिक ने ट्रेडर्स को दिए टिप्स

कैसे रहे दिसंबर तिमाही के नतीजे

बीते दिनों सैगिलिटी इंडिया ने अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इस तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर (YoY) 23.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 267.6 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जबकि राजस्व 35.7 प्रतिशत बढ़कर 1,971.1 करोड़ रुपये हो गया। IT सॉल्यूशन प्रोवाइडर देने वाली इस कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 30.4 प्रतिशत बढ़कर 511 करोड़ रुपये हो गया, जबकि इस तिमाही में मार्जिन 25.9 प्रतिशत रहा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,