SMC Global Securities Ltd announced its first ever bonus share पहली बार बोनस शेयर दे रही है कंपनी, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री, स्टॉक 200 रुपये के नीचे, Business Hindi News - Hindustan
More

पहली बार बोनस शेयर दे रही है कंपनी, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री, स्टॉक 200 रुपये के नीचे

Bonus Share: बोनस शेयर देने वाली कंपनियों पर दांव लगाने की सोच रहे निवेशकों को लिए गुड न्यूज है। एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड (SMC Global Securities Ltd) ने बोनस शेयर का ऐलान किया है।

Sat, 27 Sep 2025 11:17 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
पहली बार बोनस शेयर दे रही है कंपनी, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री, स्टॉक 200 रुपये के नीचे

Bonus Share: बोनस शेयर देने वाली कंपनियों पर दांव लगाने की सोच रहे निवेशकों को लिए गुड न्यूज है। एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड (SMC Global Securities Ltd) ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी ने 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस देने का फैसला किया है।

1 पर 1 शेयर फ्री

एक्सचेंज को दी जानकारी में एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड ने बताया है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने अभी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन उम्मीद है कि नवंबर से पहले रिकॉर्ड डेट की तारीख पर फैसला हो जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:72 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP दिखा रहा हर शेयर पर 100 रुपये का फायदा

लगातार देती आ रही है डिविडेंड

बीएसई के डाटा के अनुसार यह कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। SMC Global Securities Ltd की तरफ से निवेशकों के बीच नियमित अंतराल पर डिविडेंड दिया जाता रहा है। आखिरी बार कंपनी के शेयर 13 जून 2025 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1.20 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले फरवरी 2025 में कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब भी योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1.20 रुपये का डिविडेंड मिला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 साल में किया पैसा डबल, आज 8% के करीब चढ़ गया था शेयर

शेयर बाजार में कैसा प्रदर्शन?

शुक्रवार को एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 1.28 प्रतिशत की गिरावट के बाद 139.30 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 31 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, इसके बाद भी एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड के शेयरों को एक साल से होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 14 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है।

2 साल में कंपनी ने निवेशकों को करीब 76 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जबकि इसी पीरियड में सेंसेक्स इंडेक्स में 21.96 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,