Airtel and tata teleservices to pay 10000 rupee of agr dues vi get relief stock in focus Airtel और टाटा टेलीसर्विसेज को देने होंगे 10000 करोड़ रुपये, VI को राहत; फोकस में शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

Airtel और टाटा टेलीसर्विसेज को देने होंगे 10000 करोड़ रुपये, VI को राहत; फोकस में शेयर

Vodafone Idea Share Price: भारती एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज को करीब 10,000 करोड़ रुपये सरकार को एजीआर बकाया के तौर पर भुगतान करने होंगे। यह बकाया राशि 31 मार्च तक सरकार को देना है।

Mon, 30 March 2026 08:46 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Airtel और टाटा टेलीसर्विसेज को देने होंगे 10000 करोड़ रुपये, VI को राहत; फोकस में शेयर

Vodafone Idea Share Price: डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने एजीआर बकाया (AGR Dues) से जुड़े नियमों की घोषणा कर दी है। भारती एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज को करीब 10,000 करोड़ रुपये सरकार को एजीआर बकाया के तौर पर भुगतान करने होंगे। यह बकाया राशि 31 मार्च तक सरकार को देना है। वोडाफोन आइडिया को एजीआर बकाया में राहत मिलने की उम्मीद है।

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार इन टेलीकॉम कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार किस्तों में पैसा जमा करना होगा। ऐसा ना करने की स्थिति में यह कोर्ट की अवमानना होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 साल के बाद फिर से बोनस शेयर दे रही कंपनी, मिलेंगे 1 पर 3 स्टॉक फ्री

आज फोकस में वोडाफोन के शेयर

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर वोडाफोन आइडिया का शेयर 1.66 प्रतिशत की गिरावट के बाद 8.90 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 28 प्रतिशत की तेजी आई है।

एयरटेल ने लिखा था पत्र

भारती एयरटेल ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने वोडाफोन की तरह एजीआर बकाया पर रिएसेसमेंट की मांग की थी। इस पत्र के जवाब में डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने साफ कर दिया था कि जिन्हें भी छूट चाहिए वो सुप्रीम कोर्ट जाएं। फिलहाल कोई भी टेलीकॉम कंपनी कोर्ट नहीं गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वित्त आयोग को लेकर सरकार ने संसद में क्या कुछ बताया? कब से होगा लागू

किस कंपनी को देना होगा कितना रुपये

रिपोर्ट के अनुसार भारती एयरटेल को 5000 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, टाटा टेलीसर्विसेज को 4000 करोड़ रुपये से अधिक का पेमेंट करना होगा। अगर यह पैसा किस्तों में जमा किया गया तब की स्थिति में इंस्टॉलमेंट अधिक होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्केट होगा क्रैश? नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, कियोसाकी बोले– ऐसे बनेंगे अमीर

VI को मिली है राहत

31 दिसंबर 2025 को सरकार ने वोडाफोन को बड़ी राहत दी थी। सरकार ने कंपनी के 87695 करोड़ रुपये के बकाया को फ्रीज कर दिया था। साथ ही इस भुगतान के लिए कंपनी को 16 साल का समय दिया है। यह टाइम पीरियड 10 साल के बाद शुरू होगा। बता दें, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम वोडाफोन आइडिया के एजीआर बकाया का फिर से मूल्याकंन कर रहा है। उम्मीद है कि यह प्रक्रिया जल्द ही समाप्त हो जाएगी। इसके बाद पता चल पाएगा कि वोडाफोन आइडिया को कितना पैसा देना होगा। हालांकि, इस तरह की राहत अभी तक अन्य कंपनियों को नहीं दिया गया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,