how to move stock market tomorrow gift nifty surged todayand asian markets rose शेयर मार्केट में क्या कल लौटेगी रौनक, आज गिफ्टी निफ्टी में उछाल, एशियन मार्केट में तेजी, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर मार्केट में क्या कल लौटेगी रौनक, आज गिफ्टी निफ्टी में उछाल, एशियन मार्केट में तेजी

Stock Market Updates: गिफ्ट निफ्टी आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब 143 अंक ऊपर 24143 पर ट्रेड कर रहा था, यह दलाल स्ट्रीट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी के लिए शुभ संकेत हैं।

Tue, 14 April 2026 02:09 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
शेयर मार्केट में क्या कल लौटेगी रौनक, आज गिफ्टी निफ्टी में उछाल, एशियन मार्केट में तेजी

Stock Market Updates: अंबेडकर जयंती के अवसर पर वैसे तो आज घरेलू शेयर मार्केट बंद है, लेकिन गिफ्ट निफ्टी के संकेत इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि जब बुधवार को बाजार खुलेगा तो शुरुआत धमाकेदार हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब 143 अंक ऊपर 24143 पर ट्रेड कर रहा था, यह दलाल स्ट्रीट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी के लिए शुभ संकेत हैं। बता दें जब भारत में छुट्टी होती है, तब भी गिफ्ट निफ्टी यानी निफ्टी फ्यूचर ट्रेड होता है। इससे अगले दिन बाजार का मूड समझ आता है।

दूसरी ओर सिंगापुर से चलने वाले SGX Nifty, जो भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 पर आधारित फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट है, की बात करें तो यहां भी 272 अंकों की तेजी दिख रही थी। यह संकेत बताते हैं कि बुधवार को बाजार में रौनक लौट सकती है। बता दें कि SGX Nifty और गिफ्ट निफ्टी इंडिकेटर हैं, कोई अंतिम सच नहीं। यह बाजार की दिशा का अंदाजा देते हैं, लेकिन असली मूवमेंट कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है, जैसे ग्लोबल मार्केट, क्रूड ऑयल प्राइसेज, जियोपॉलिटिक्स, डॉलर रुपया रेट, FII/DII फ्लो आदि।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या 2030 तक खत्म हो जाएगी भारत की IT इंडस्ट्री? इस पर TCS के CEO ने ये कहा

अमेरिकी शेयर मार्केट का क्या रहा हाल

वॉल स्ट्रीट पर रात भर के कारोबार में अमेरिकी शेयरों ने मजबूती दिखाई। एसएंडपी 500 में शुरुआती गिरावट से उबरने के बाद 0.6 प्रतिशत की बढ़त हुई, जबकि डॉऊ जोंस इंडस्ट्रीयल एवरेज में 102 अंकों (0.2 प्रतिशत) की बढ़ोतरी हुई। टेक्नोलॉजी शेयरों से भरा नैस्डैक कंपोजिट 0.8 प्रतिशत ऊपर चढ़ा।

आज एशियन मार्केट का क्या रहा हाल

एशियाई बाजारों में मंगलवार यानी आज रौनक रही। जापान का निक्केई 225 2.43 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 57877 के लेवल पर पहुंच गया। टॉपिक्स भी 0.87 प्रतिशत ऊपर 3755 के लेवल पर था। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी 2.74 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई। यह 5967 पर पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LG के शेयर बुधवार को मचाएंगे हलचल, खत्म हो रहा लॉक-इन पीरियड

ग्लोबल मार्केट में तेजी के क्या हैं कारण

ग्लोबल मार्केट में माहौल थोड़ा बेहतर हुआ है, क्योंकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बयान से यह संकेत मिला है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की संभावना अभी भी बनी हुई है। इससे निवेशकों को कुछ राहत मिली है, हालांकि, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव अभी भी बरकरार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब आ रहा है NSE का ₹20000 करोड़ का IPO, कौन खरीद पाएगा शेयर और कौन बेचेगा?

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। यह पहले तेजी से उछला, लेकिन बाद में थोड़ा ठंडा पड़ गया और करीब 97.99 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा। युद्ध से पहले जहां तेल करीब 70 डॉलर के आसपास था, वहीं अब यह काफी ऊपर बना हुआ है, जो महंगाई और बाजार के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,