when is nse ipo of rs 20000 crore launch who will be able to buy and who will sell NSE का ₹20000 करोड़ का IPO कब आ रहा है, कौन खरीद पाएगा शेयर और कौन बेचेगा?, Business Hindi News - Hindustan
More

NSE का ₹20000 करोड़ का IPO कब आ रहा है, कौन खरीद पाएगा शेयर और कौन बेचेगा?

NSE IPO Latest Updates: एनएसई के आईपीओ का अगर आप इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आइए जानें कि आईपीओ को कबतक आने की उम्मीद है? इसे कैसे खरीद सकते हैं? 

Tue, 14 April 2026 10:40 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
NSE का ₹20000 करोड़ का IPO कब आ रहा है, कौन खरीद पाएगा शेयर और कौन बेचेगा?

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के IPO का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। एनएसई भी सेबी के पास अपने IPO के ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस IPO से 20,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए जा सकते हैं। यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, यानी कंपनी को कोई नया पैसा नहीं मिलेगा। सारा फंड मौजूदा शेयरधारकों को जाएगा। अगर आप अभी NSE के अनलिस्टेड शेयर खरीदते हैं, तो आप इस IPO में बेचने वालों में शामिल नहीं होंगे। केवल वही पुराने शेयरधारक बेच पाएंगे, जिनके पास जून 2025 से लगातार शेयर हैं।

खबरों के मुताबिक, NSE जून 2026 में सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर सकता है और इस साल के अंत तक आईपीओ के आने की उम्मीद है।

OFS में कौन अपने शेयर बेच सकता है?

सेबी के नियमों के अनुसार, केवल वही शेयरधारक IPO में शेयर बेच पाएंगे, जिनके पास जून 2025 से लगातार पूरी तरह भुगतान वाले NSE शेयर हैं। यह नियम उन लोगों को रोकता है, जो सिर्फ IPO का फायदा उठाने के लिए आखिरी समय में अनलिस्टेड मार्केट से शेयर खरीदते हैं। इसका मतलब साफ है अगर आप अभी NSE के अनलिस्टेड शेयर खरीदते हैं, तो आप IPO में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना 9 साल से अक्षय तृतीया पर दे रहा अच्छा रिटर्न, इस बार क्या होगा?

क्या है NSE IPO की पात्रता की शर्तें और लास्ट डेट?

पात्र शेयरहोल्डर्स को OFS में भाग लेने के लिए 27 अप्रैल, 2026 तक अपनी 'एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट' जमा करना होगा, जो शेयरधारक समय पर EOI नहीं देंगे, वे IPO में शेयर नहीं बेच पाएंगे।

सेबी का एक साल का नियम: सेबी के नियमों के तहत, मौजूदा शेयरधारक IPO पेपर दाखिल करने से कम से कम एक साल पहले से लगातार शेयर होल्ड कर रहे हों, तभी वे OFS में बेच सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सब्जियों की कीमतों ने बढ़ाया किचन का बजट, इस राज्य में सबसे अधिक बढ़ी महंगाई
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैंक से लेकर स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर में है छुट्टी, आज और कौन से हैं त्योहार

NSE कितने प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगा?

NSE इस सेकेंडरी सेल में अपनी लगभग 4.5% इक्विटी बेचने की योजना बना रहा है। 30 जून, 2025 तक 1,59,394 शेयरहोल्डर्स थे। 31 मार्च, 2025 तक 39,201 शेयरहोल्डर्स और 31 दिसंबर, 2025 तक 1,86,481 शेयरहोल्डर्स थे।

IPO के लिए किन-किन बैंकों को चुना गया?

पिछले महीने NSE ने इस IPO के लिए 20 बैंकों को नियुक्त किया, जो एक रिकॉर्ड है। इससे पहले ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने 18 बैंकों के साथ रिकॉर्ड बनाया था। साथ ही, NSE ने 8 लॉ फर्मों को भी सलाहकार के तौर पर चुना है। फरवरी 2026 में NSE ने एक समिति बनाई और Rothschild & Co. को स्वतंत्र सलाहकार नियुक्त किया, जो चयन प्रक्रिया की देखरेख करेगा।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,