how to check real and fake silver at home price fell by rs 13547 in one stroke today एक झटके में ₹13547 सस्ती हो गई चांदी, घर पर करें असली-नकली की पहचान, Business Hindi News - Hindustan
More

एक झटके में ₹13547 सस्ती हो गई चांदी, घर पर करें असली-नकली की पहचान

Silver Rate Today 5 March: चांदी 13547 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ बिना जीएसटी 257800 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। जीएसटी समेत 2.65 लाख पर है। यह ऑल टाइम हाई 385933 से 128133 रुपये प्रति किलो सस्ती है।

Thu, 5 March 2026 01:12 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
एक झटके में ₹13547 सस्ती हो गई चांदी, घर पर करें असली-नकली की पहचान

Silver Rate Today 5 March: ईरान-इजरायल और अमेरिकी की जंग में चांदी के भाव भी पिघल रहे हैं। IBJA Rates के मुताबिक आज गुरुवार 5 मार्च को चांदी 13547 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ बिना जीएसटी 257800 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। जीएसटी समेत 2.65 लाख पर आ गई है। अगर 29 जनवरी 2026 के इसके सर्राफा मार्केट के ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से तुलना करें तो अभी चांदी शिखर से 128133 रुपये प्रति किलो सस्ती है।

अलग-अलग शहरों में चांदी के क्या हैं रेट

bullions.co.in के रेट के मुताबिक दिल्ली में आज का चांदी का भाव 264190 रुपये किलो है। मुंबई में चांदी 264650 रुपये प्रति किलो और चेन्नई में 265420 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है। कोलकाता में चांदी 264300 रुपये पर आ गई है। बिहार की राजधानी पटना में आज 1 किलो चांदी का भाव 264510 रुपये किलो है। वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर में चांदी 264610 प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज चांदी का भाव 265290 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जंग की आग में पिघल रहा सोने का भाव, आज कितना हुआ सस्ता
ये भी पढ़ें:सहारा में क्लेम करने के बावजूद नहीं आया रिफंड तो फौरन कर लें यह काम
ये भी पढ़ें:किसानों के लिए बड़ा अलर्ट: ईरान-इजरायल युद्ध से भारत में यूरिया उत्पादन घटा

बता दें आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है। जबकि, bullions.co.in पर रेट लगातार अपडेट होते रहते हैं।

10 ग्राम के चांदी के सिक्के का क्या है भाव

दिल्ली में 10 ग्राम का चांदी का सिक्का आज 2383 रुपये में जबकि, लखनऊ में 2388 रुपये में बिक रहा है। मुंबई में यही सिक्का 2385 रुपये में मिल रहा है। दूसरी ओर कोलकाता में चांदी का 10 ग्राम का सिक्के का भाव आज 2380 रुपये है। चेन्नई में चांदी का इतने वजन का सिक्का आज 2390 रुपये में बिक रहा है।

कैसे करें असली-नकली चांदी की पहचान

असली चांदी की पहचान करने लिए आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ही आप असली और नकली चांदी की पहचान कर सकते हैं। अगर आपके घर में कोई चुंबक है तो उसे चांदी के जेवर से सटाएं। असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो नकली है।

टेस्ट करने का दूसरा तरीका बर्फ है। सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी और नकली होगी तो धीरे-धीरे। तीसरे तरीके की बात करें तो आप सूंघकर असली-नकली चांदी की पहचान कर सकते हैं। सिल्वर में गंध नहीं होती। नकली चांदी में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। वैसे चांदी को सफेद कपड़े से रगड़कर भी बता सकते हैं कि यह नकली है या असली। रगड़ने के बाद कपड़े पर अगर काला निशान आए तो असली है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,