gold rate today aaj ka sone ka bhav 5 march check latest price in delhi mumbai up Gold Rate Today: जंग की आग में पिघल रहा सोने का भाव, आज कितना हुआ सस्ता, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold Rate Today: जंग की आग में पिघल रहा सोने का भाव, आज कितना हुआ सस्ता

Gold Rate Today: ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग की आग जहां बढ़ रही है, वहीं सोने के भाव पिघल रहे हैं। IBJA ने जो रेट जारी किया है, उसके मुताबिक आज 5 मार्च को गोल्ड 999 के भाव बिना जीएसटी बुधवार के बंद भाव की तुलना में 2698 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 159850 रुपये पर आ गया है।

Thu, 5 March 2026 12:47 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold Rate Today: जंग की आग में पिघल रहा सोने का भाव, आज कितना हुआ सस्ता

Gold Rate today 5 March: ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग की आग जहां बढ़ रही है, वहीं सोने के भाव पिघल रहे हैं। IBJA ने जो रेट जारी किया है, उसके मुताबिक आज 5 मार्च को गोल्ड 999 के भाव बिना जीएसटी बुधवार के बंद भाव की तुलना में 2698 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 159850 रुपये पर आ गया है। इस रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से केवल 16271 रुपये सस्ता हो गया है। जीएसटी समेत सोना आज 164645 रुपये पर आ गया है।

आईबीजेए के हिसाब से 18 और 22 कैरेट के रेट

22 कैरेट गोल्ड अब जीएसटी के साथ 150815 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड जीएसटी के साथ 123484 रुपये पहुंच गया है। बता दें आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है। जबकि, bullions.co.in पर रेट लगातार अपडेट होते रहते हैं।

लेकिन, इन शहरों में चढ़ गया भाव

दूसरी ओर bullions.co.in द्वारा जारी रेट के मुताबिक अलग-अलग शहरों की बात करें तो साढ़े 12 बजे के करीब दिल्ली में 24 कैरेट सोना 240 रुपये चढ़कर 161770 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। जबकि, मुंबई में यह 230 रुपये महंगा होकर 162040 और कोलकाता में भी 230 ही रुपये बढ़कर 161830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर चेन्नई में 240 रुपये की तेजी के साथ 162520 रुपये और लखनऊ में 250 रुपये तेज होकर 162100 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है।

इंदौर में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 250 रुपये महंगा होकर 162330 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, जयपुर में 250 रुपये ही ऊपर 162040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहारा में क्लेम करने के बावजूद नहीं आया रिफंड तो फौरन कर लें यह काम
ये भी पढ़ें:16000 किलो सोने पर बैठे भारतीय मूल के अरबपति ने कहा- अभी और बढ़ेंगे Gold के भाव
ये भी पढ़ें:सोना-चांदी भाव: ईरान-इजरायल युद्ध से उछाल, खरीदें या गिरावट का करें इंताजार

गोल्ड-सिल्वर के रेट कैसे तय होते हैं

1) अंतरराष्ट्रीय बाजार से तय होता है बेस प्राइस

सोना-चांदी वैश्विक कमोडिटी हैं, इसलिए इनके दामों की नींव लंदन (LBMA) और न्यूयॉर्क (COMEX) जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तय होती है। भारत में कीमत का आधार इसी अंतरराष्ट्रीय दर पर डॉलर-रुपया विनिमय दर का प्रभाव डालकर तैयार होता है। यदि डॉलर मजबूत होता है या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में आयातित सोना महंगा हो जाता है। इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर डिमांड-सप्लाई, ब्याज दरों में बदलाव, महंगाई और भू-राजनीतिक तनाव जैसे कारक भी इस बेस प्राइस को प्रभावित करते हैं।

2) भारत में अलग-अलग शहरों में रेट अलग क्यों होते हैं?

हालांकि बेस कीमत देशभर में लगभग समान होती है, फिर भी स्थानीय स्तर पर कई कारणों से इसमें थोड़ा अंतर देखने को मिलता है। इसमें मुख्य योगदान स्थानीय करों (हालांकि GST एकसमान है, हैंडलिंग चार्ज अलग हो सकते हैं), परिवहन और बीमा लागत का होता है, जो दूरदराज के शहरों में अधिक हो सकता है। इसके अतिरिक्त, किसी खास शहर में शादी के सीजन या त्योहार के समय बढ़ी हुई मांग, वहां के स्थानीय सर्राफा बाजार का अपना प्रीमियम और ज्वैलर्स का मार्जिन भी कीमत को प्रभावित करता है। आभूषणों की कीमत में तो मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ता ही है, जो डिजाइन और शहर के हिसाब से बदलता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,