Sahara Refund Updates: सहारा में क्लेम करने के बावजूद नहीं आया रिफंड तो फौरन कर लें यह काम
Sahara Refund Updates: सहारा इंडिया में अगर आपका पैसा फंसा है तो आपके पास अभी भी समय है। आप सीआरसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और अपनी रकम को क्लेम करें। यह खबर उन लोगों के लिए भी बहुत जूरी है, जिन्होंने अप्लाई तो किया है, लेकिन रिफंड अभी तक नहीं मिला है।

Sahara Refund Updates: सहारा इंडिया में अगर आपका पैसा फंसा है तो आपके पास अभी भी समय है। आप सीआरसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और अपनी रकम को क्लेम करें। यह खबर उन लोगों के लिए भी बहुत जूरी है, जिन्होंने अप्लाई तो किया है, लेकिन रिफंड अभी तक नहीं मिला है। यह उन लोगों के लिए भी जरूरी खबर है, जिनका सहारा में मोटा पैसा जमा है। क्योंकि, अब 10 लाख रुपये तक क्लेम किया जा सकता है।
बता दें सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर एक बार फिर से रिसबमिशन का विकल्प खुल गया है। पोर्टल के मुताबिक आप उन जमाकर्ताओं में से हैं, जिन्हें उनके क्लेम में कमियां बताई गई हैं या भुगतान न हो पाने की सूचना दी गई है, तो आपके लिए यह जानकारी बेहद अहम है। ऐसे सभी जमाकर्ताओं से अनुरोध है कि वे बताई गई कमियों को दूर करते हुए रीसबमिशन पोर्टल पर अपना दावा दोबारा प्रस्तुत करें।
सहारा रिफंड पोर्टल पर रजिस्टर करने के स्टेप क्या हैं?
स्टेप 1: Depositor Registration
CRCS सहारा रिफंड पोर्टल के होम पेज पर जाएं और “Depositor Registration” पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन पेज पर ये जानकारी सही-सही भरें:
अपने आधार कार्ड के आखिरी 4 अंक
स्टेप 2: आधार से लिंक मोबाइल नंबर
फिर “Get OTP” पर क्लिक करें और मोबाइल पर आया OTP दर्ज करें।
इसके बाद “Verify OTP” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 2: Depositor Login
CRCS सहारा रिफंड पोर्टल के होम पेज पर जाएं और “Depositor Login” पर क्लिक करें।
स्टेप 3: फिर लॉगिन पेज पर यह जानकारी भरें
आधार कार्ड के आखिरी 4 अंक
आधार से लिंक मोबाइल नंबर
इसके बाद “Get OTP” पर क्लिक करें और मोबाइल पर आया OTP दर्ज करें।
फिर “Verify OTP” पर क्लिक करके लॉगिन करें।
क्लेम फॉर्म / आवेदन के लिए जमाकर्ता को कौन-कौन सी जानकारी देनी होगी?
जमाकर्ता के पास ये जानकारी/दस्तावेज होने चाहिए
a. मेंबरशिप नंबर
b. डिपॉजिट अकाउंट नंबर
c. आधार से लिंक मोबाइल नंबर (अनिवार्य)
d. डिपॉजिट सर्टिफिकेट या पासबुक
e. PAN कार्ड (अगर क्लेम राशि ₹50,000 या उससे अधिक है तो अनिवार्य)
नोट: SUMSL, भोपाल और SMCSL, हैदराबाद के लिए रसीद नंबर अनिवार्य है।
SCCSL, लखनऊ और HICCSL, कोलकाता के लिए अकाउंट नंबर अनिवार्य है।
यह CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल (रीसबमिशन) कमियों को ठीक करने के बाद क्लेम को फिर से जमा करने के लिए शुरू किया गया है। ये डिपॉजिटर्स अपने हर कमी वाले क्लेम की कमियों को ठीक कर सकते हैं और रीसबमिशन पोर्टल के जरिए आगे की प्रोसेसिंग के लिए अपने क्लेम को फिर से जमा कर सकते हैं, जिसे पोर्टल पर लोड को मैनेज करने के लिए धीरे-धीरे कमियों वाले डिपॉजिटर्स के लिए खोला गया है।
फिर से क्लेम करने के लिए क्या करें
पोर्टल ऑनलाइन क्लेम दोबारा जमा करने के 45 वर्किंग डेज के अंदर दोबारा जमा किए गए क्लेम को प्रोसेस करेगा। ध्यान दें, जिन एप्लिकेंट्स के क्लेम रीसबमिशन पोर्टल पर प्रोसेस नहीं हो पाए, वे पहले से बताई गई कमियों को ठीक करने के बाद रीसबमिशन पोर्टल पर अपनी एप्लीकेशन फिर से सबमिट कर सकते हैं। https://mocresubmit.crcs.gov.in/resubmission/#/home
अब तक 50000 रुपये तक क्लेम का हो चुका है पेमेंट
CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल में जमा किए गए एप्लीकेशन प्रोसेस हो गए हैं और हर एप्लीकेशन पर 50,000 रुपये या उससे कम का पेमेंट उन पात्र डिपॉजिटर्स को किया गया है, जिनके क्लेम वेरिफाई हो सके। जिन डिपॉजिटर्स के क्लेम में कमियों की वजह से वेरिफाई नहीं हो सके, उन्हें “CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल” के जरिए कमी के मैसेज भेजे गए हैं।
कहां करें संपर्क?
पोर्टल हेल्पडेस्क नंबर: 01120909044 और 01120909045
समितियों के नंबर: 0522 6937100, 0522 3108400, 0522 6931000 और 08069208210
संपर्क करने का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक, सोमवार से शुक्रवार (केंद्र सरकार की छुट्टियों को छोड़कर) है।




साइन इन