HDFC bank terminated three top lavel executive but why check details here HDFC Bank ने तीन बड़े अधिकारियों को नौकरी से निकाला, क्या है वजह, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

HDFC Bank ने तीन बड़े अधिकारियों को नौकरी से निकाला, क्या है वजह, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर

HDFC Bank Share Price: रिपोर्ट के अनुसार एचडीएफसी बैंक ने अपने तीन बड़े अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार इन तीनों अधिकारियों पर यह एक्शन Credit Suisse के एडिशनल टियर-1 (AT1) बॉन्ड की गलत बिक्री की वजह से लिया गया है।

Fri, 20 March 2026 07:19 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
HDFC Bank ने तीन बड़े अधिकारियों को नौकरी से निकाला, क्या है वजह, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर

HDFC Bank Share Price: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक में हलचल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। पार्ट टाइम चेयरमैन के अचानक हुए इस्तीफे ने शेयर बाजार में बैंक को झकझोर कर रख दिया था। अब खबर सामने आ रही है कि एचडीएफसी बैंक ने अपने तीन बड़े अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार इन तीनों अधिकारियों पर यह एक्शन Credit Suisse के एडिशनल टियर-1 (AT1) बॉन्ड की गलत बिक्री की वजह से लिया गया है। बता दें, इस खबर के सामने आने के बाद अब सोमवार को एचडीएफसी बैंक के शेयरों पर निवेशकों की निगाह रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी का शेयर 13% उछला, तेजी पर कंपनी को देनी पड़ी सफाई

HDFC Bank ने किन अधिकारियों को निकाला?

बैंक के ब्रांच बैंकिंग के ग्रुप हेड संपत कुमार, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और एनआरआई ऑनशोर बिजनेस के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट हर्ष गुप्ता और सीनियर वाइस प्रेसीडेंट पायल मंध्यान के ऊपर यह एक्शन लिया गया है। बता दें, यह पता नहीं चल पाया है कि इन अधिकारियों को कब बैंक छोड़ने के लिए कहा गया है। वहीं, बैंक की तरफ कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने 2 अपने एग्जीक्यूटिव को छुट्टी पर भेज दिया था। यह बात ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में सामने आई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, दाम में करीब 22 रुपये बढ़ोतरी

2 दिन में 7% लुढ़का बैंक का शेयर

आज शुक्रवार को मार्केट के बंद होने के समय पर एचडीएफसी बैंक के शेयरों का भाव 2.74 प्रतिशत की गिरावट के बाद 780.45 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। 2 दिन में इस ही बैंक के शेयरों की कीमतों में 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इस साल अबतक एचडीएफसी बैंक का शेयर 21 प्रतिशत लुढ़क चुका है। वहीं, एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 11 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है। बता दें, 10 साल में एचडीएफसी बैंक के शेयरों की कीमतों में 203 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 198.70 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Flipkart में हुआ बड़ा इस्तीफा, IPO की तैयारी में जुटी हुई है कंपनी

बैंक ने पिछले साल दिया था बोनस शेयर

2025 में एचडीएफसी बैंक के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर दिया था। बीते साल इस बैंक ने दो बार निवेशकों को डिविडेंड भी दिया था। दोनों बार का मिलाकर एक शेयर पर 27 रुपये का डिविडेंड बांटा गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,