RVNL को मिला 242 करोड़ रुपये का काम, क्या बदलेगी शेयरों की चाल?
RVNL को यह वर्क ऑर्डर साउथ सेंट्रल रेलवे से मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार कंपनी को डिजाइन, सप्लाई, टेस्टिंग और कमिशनिंग का काम है। कंपनी को मौजूदा 1x25kv सिस्टम को अपग्रेड करके 2x25kv का सिस्टम करना है।

RVNL Share Price: सरकारी रेलवे कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Ltd) को 242 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को यह वर्क ऑर्डर साउथ सेंट्रल रेलवे से मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार कंपनी को डिजाइन, सप्लाई, टेस्टिंग और कमिशनिंग का काम है। कंपनी को मौजूदा 1x25kv सिस्टम को अपग्रेड करके 2x25kv का सिस्टम करना है। इसमें फीडर और अर्थिंग का काम शामिल है। बता दें, रेल विकास निगम लिमिटेड को यह प्रोजेक्ट 24 महीने में पूरा करना होगा।
मार्च में भी कंपनी को मिला था बड़ा काम
इससे पहले कंपनी को छत्तीसगढ़ में काम मिला था। उस वर्क ऑर्डर के अनुसार कंपनी को 952700000 रुपये का काम मिला था। इस वर्क ऑर्डर को रेल विकास निगम लिमिटेड को 36 महीने में पूरा करना है।
शेयर बाजार में संघर्ष कर रही है कंपनी
गुरुवार को शेयर बाजार के बंद होने के समय पर बीएसई में रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर 0.67 प्रतिशत की गिरावट के बाद 260.85 रुपये के लेवल पर था। पिछले तीन महीने में रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 28 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, 1 साल में यह रेलवे स्टॉक 27 प्रतिशत लुढ़क चुका है। रेल विकास निगम लिमिटेड का 52 वीक हाई 448 रुपये और 52 वीक लो लेवल 248.25 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 54387 करोड़ रुपये का है।
5 साल में 779% का रिटर्न
दो साल में रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर 1.32 प्रतिशत गिरा है। भले दो साल से शेयर बाजार में यह रेलवे स्टॉक संघर्ष कर रहा है। इसके बावजूद भी तीन साल में RVNL के शेयरों का भाव 280 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में रेल विकास निगम लिमिटेड ने 779 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी
कंपनी के शेयर फरवरी के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 1.72 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन