tata group company TCS will announced q4 result on 9 april dividend to declared टाटा ग्रुप की धाकड़ कंपनी करने जा रही Q4 रिजल्ट का ऐलान, डिविडेंड पर भी फैसला, 30% सस्ता हो चुका शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

टाटा ग्रुप की धाकड़ कंपनी करने जा रही Q4 रिजल्ट का ऐलान, डिविडेंड पर भी फैसला, 30% सस्ता हो चुका शेयर

TCS Q4 Result date: टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस अपने तिमाही नतीजों का ऐलान करने जा रही है। कंपनी 9 अप्रैल को क्वार्टर रिजल्ट को घोषित करेगी। डिविडेंड का भी ऐलान कंपनी कर सकती है। 

Fri, 3 April 2026 02:07 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
टाटा ग्रुप की धाकड़ कंपनी करने जा रही Q4 रिजल्ट का ऐलान, डिविडेंड पर भी फैसला, 30% सस्ता हो चुका शेयर

TCS Q4 Result date: टाटा ग्रुप की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्सटेंसी सर्विसेज लिमिटेड अपने तिमाही नतीजों का 9 अप्रैल को ऐलान करने जा रही है। कंपनी ने इसकी जानकारी साझा की है। तिमाही नतीजों के साथ कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के फाइनल डिविडेंड भी फैसला करेगी। बता दें, मौजूदा साल अबतक कंपनी के शेयरों के लिए अच्छा नहीं रहा है। 2026 में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 24 प्रतिशत की गिरावट आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:HDFC Bank में सबकुछ सही? 12 अधिकारियों के लिए खिलाफ बैंक ने लिया एक्शन: रिपोर्ट

एक्सपर्ट्स क्या सलाह दे रहे हैं?

ब्रोकरेज हाउस कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी की रिपोर्ट के अनुसार टीसीएस के शएयर कमजोर ग्रोथ को दर्शा रहे हैं। तिमाही नतीजों से पहले इस स्टॉक की सही कीमत 3090 रुपये प्रति शेयर है।

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी का मानना है कि कंपनी का प्रॉफिट चौथी तिमाही में 7.4 प्रतिशत सालाना आधार पर बढ़ेगा। रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने 14058 करोड़ रुपये प्रॉफिट होने की उम्मीद जताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RVNL को मिला 242 करोड़ रुपये का काम, क्या बदलेगी शेयरों की चाल?

एचडीएफसी इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने अपनी रिपोर्ट में टीसीएस को Add रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 3000 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। इस ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के प्रॉफिट में 10.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है। रिपोर्ट में ब्रोकरेज हाउस ने कहा है कि प्रॉफिट 13528 करोड़ रुपये रह सकता है।

शेयरों की स्थिति में सुधार

गुरुवार को टीसीएस के शेयर 1.80 प्रतिशत की तेजी के बाद 2451.65 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। बीते दो हफ्ते में टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों का भाव 4.04 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, एक साल में TCS के शेयरों की कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 3630 रुपये और 52 वीक लो लेवल 2346.35 रुपये है। टीसीएस का मार्केट कैप 8.87 लाख करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड फ्राइडे की वजह से आज बंद रहेगा शेयर बाजार? क्या BSE और NSE में है छुट्टी

इस साल 57 रुपये का डिविडेंड कंपनी ने दिया

TCS के शेयर इस साल 16 जनवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 46 रुपये का स्पेशल डिविडेंड और 11 रुपये का अंतरिम डिविडेंड निवेशकों को दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला जरूर करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,