Gold Silver Price Today 23 march huge crash chandi 31000 rupees sone ke daam 13000 rupees sasta सोने-चांदी के रेट में भूचाल, एक झटके में चांदी ₹31000 तक हुई सस्ती, ₹13000 तक गिरा गोल्ड, Business Hindi News - Hindustan
More

सोने-चांदी के रेट में भूचाल, एक झटके में चांदी ₹31000 तक हुई सस्ती, ₹13000 तक गिरा गोल्ड

Gold Silver Price Today 23 March: सोने और चांदी के भाव में आज सोमवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने-चांदी के दाम में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Mon, 23 March 2026 12:34 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
सोने-चांदी के रेट में भूचाल, एक झटके में चांदी ₹31000 तक हुई सस्ती, ₹13000 तक गिरा गोल्ड

Gold Silver Price Today 23 March: सोने और चांदी के भाव में आज सोमवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने-चांदी के दाम में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट के सोने का भाव 135,141 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। इससे पहले बीते शुक्रवार को यह 147,218 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा था। यानी आज यह 12,077 रुपये सस्ता हुआ है। 22 कैरेट के गोल्ड के भाव की बात करें तो आज यह 134,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और इसमें 12,028 रुपये की गिरावट देखी गई है। बता दें कि शुक्रवार को इसकी कीमत 146,628 रुपये थी।

वहीं, 18 कैरेट वाला गोल्ड आज सोमवार को 123,789 रुपये प्रति 10 गाम के भाव पर बिक रहा है। इसका पिछला बंद प्राइस 134,852 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी आज यह 11,063 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, bullions.co.in के मुताबिक, आज 24 कैरेट के सोने के दाम में मामूली तेजी है और यह 145,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

आज का चांदी का भाव

आईबीजेए के मुताबिक, अगर चांदी की कीमत की बात करें तो आज एक किलो चांदी की कीमत 201,500 रुपये है। इससे पहले बीते शुक्रवार को यह 232,364 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी। यानी आज चांदी के दाम में 30,864 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है। वहीं, बुलियंस.को पर चांदी 227,960 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। इसमें हल्की तेजी है। बता दें कि आईबीजेए दिन में दो बार सोने- चांदी के रेट जारी करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी के रेट में भूचाल, ₹13000 टूटी चांदी, गोल्ड के रेट में भी भारी गिरावट
ये भी पढ़ें:1 पर 1 शेयर फ्री दे रही कंपनी, 24 मार्च है रिकॉर्ड डेट, ₹322 का है शेयर

MCX पर सोने-चांदी का आज का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के चलते सोमवार को भारत में सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में तेज गिरावट आई। एमसीएक्स गोल्ड रेट 5.25% टूटकर ₹1,36,905 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पिछले बंद ₹1,44,492 से ₹7,587 कम है। शुरुआती कारोबार में सोना ₹1,36,403 के निचले स्तर तक फिसला, यानी करीब ₹8,089 या 5.59% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चांदी की कीमतों में भी भारी बिकवाली देखने को मिली। एमसीएक्स सिल्वर रेट 6.17% गिरकर ₹2,12,776 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में चांदी ₹13,996 टूटकर लोअर सर्किट तक पहुंच गई। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों से दूरी बना रहे हैं, जिसका असर सोना-चांदी की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 महीने में 432% चढ़ गया यह पेनी शेयर, लगातार तेजी, ₹5 का है शेयर
ये भी पढ़ें:1 अप्रैल से बदल रहा सैलरी का तरीका, टैक्स में भी बदलाव, कर्मचारियों के लिए खबर

आज का सोना और चांदी का भाव (भारत के प्रमुख शहरों में)

सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,37,820 | 22 कैरेट – ₹1,26,243.12 | 18 कैरेट – ₹1,03,365

जयपुर: 24 कैरेट – ₹1,37,700 | 22 कैरेट – ₹1,26,133 | 18 कैरेट – ₹1,03,275

मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,38,095 | 22 कैरेट – ₹1,26,495 | 18 कैरेट – ₹1,08,945

कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,38,802 | 22 कैरेट – ₹1,27,142 | 18 कैरेट – ₹1,03,571

चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,39,038 | 22 कैरेट – ₹1,27,359 | 18 कैरेट – ₹1,04,279

बेंगलुरु: 24 कैरेट – ₹1,37,790 | 22 कैरेट – ₹1,26,215 | 18 कैरेट – ₹1,03,342

हैदराबाद: 24 कैरेट – ₹1,38,073 | 22 कैरेट – ₹1,26,475 | 18 कैरेट – ₹1,03,555

नासिक: 24 कैरेट – ₹1,37,727 | 22 कैरेट – ₹1,26,158 | 18 कैरेट – ₹1,03,295

राजकोट: 24 कैरेट – ₹1,38,403 | 22 कैरेट – ₹1,26,777 | 18 कैरेट – ₹1,03,802

पुणे: 24 कैरेट – ₹1,37,820 | 22 कैरेट – ₹1,26,243 | 18 कैरेट – ₹1,03,365

चांदी के भाव

दिल्ली: ₹2,139 (10 ग्राम) | ₹21,391 (100 ग्राम) | ₹2,13,911 (1 किलोग्राम)

जयपुर: ₹2,144 | ₹21,440 | ₹2,14,403

मुंबई: ₹2,144 | ₹21,443 | ₹2,14,432

कोलकाता: ₹2,157 | ₹21,573 | ₹2,15,731

चेन्नई: ₹2,163 | ₹21,630 | ₹2,16,299

बेंगलुरु: ₹2,142 | ₹21,420 | ₹2,14,196

हैदराबाद: ₹2,146 | ₹21,463 | ₹2,14,636

नासिक: ₹2,142 | ₹21,420 | ₹2,14,208

राजकोट: ₹2,160 | ₹21,600 | ₹2,16,008

पुणे: ₹2,140 | ₹21,405 | ₹2,14,050

नोट: सोना और चांदी की कीमतें बाजार के उतार-चढ़ाव के अनुसार दिनभर बदल सकती हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,