आशीष धवन के पोर्टफोलियो में शामिल यह स्टॉक 19% चढ़ा, क्या इस तेजी के पीछे की वजह
Greenlam Industries Share Price: आज आशीष धवन के पोर्टफोलियो वाले इस स्टॉक की कीमतों में 19 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बढ़ा हुआ है।

Greenlam Industries Share Price: आज सोमवार को आशीष धवन के पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक Greenlam Industries के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 52 वीक हाई पर पहुंच गया। मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का शानदार प्रदर्शन रहा है। इसी वजह से आज सोमवार कंपनी के शेयरों का भाव बढ़ गया है।
52 वीक हाई पर पहुंचा भाव
बीएसई में Greenlam Industries के शेयर आज 19 प्रतिशत की उछाल के साथ 280.60 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। यह बीएसई में कंपनी का 52 वीक हाई है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 235.80 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। बता दें, Greenlam Industries का 52 वीक लो लेवल 198.20 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 6487.13 करोड़ रुपये का है।
कितना हुआ प्रॉफिट (Greenlam Industries Q4 Results)
जनवरी से मार्च 2026 के दौरान Greenlam Industries का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 40.50 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के प्लाईवुड और लेमिनेट्स बिजनेस में प्रॉफिट 1.5 करोड़ रुपये रहा है। मार्च क्वार्टर के दौरान कंपनी का नेट रेवन्यू 857.70 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू 25.80 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 681.80 करोड़ रुपये रहा था।
दिग्गजों की कंपनी में कितनी हिस्सेदारी?
मार्च 2026 की शेयरहोल्डिंग्स के अनुसार Greenlam Industries के पास 3.77 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, आकाश भंसाली के पास मार्च क्वार्टर तक 3.23 प्रतिशत हिस्सा था। अखिल धवन के पास 1.43 प्रतिशत, वल्लभ रूपचंद भंसाली के पास 1.15 प्रतिशत और मीनू भंसाली के पास 1.02 प्रतिशत हिस्सा है।
कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Greenlam Industries Share performance)
बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 14.91 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एक साल में इस स्टॉक का भाव 0.89 प्रतिशत गिरा है। एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 6.63 प्रतिशत गिरा है। दो साल में Greenlam Industries के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, इसके बाद भी तीन साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 64 प्रतिशत का लाभ मिला है। बता दें, 5 साल में Greenlam Industries के शेयरों की कीमतों में 124 प्रतिशत की तेजी आई है। 10 साल में स्टॉक 321 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन