Gold Updates today why PM requested to avoid gold purchase for one year check reason सोने से रखें 7 कोस की दूरी! पीएम नरेंद्र मोदी ने 1 साल तक गोल्ड खरीदने से बचने की क्यों की अपील? समझें गणित, Business Hindi News - Hindustan
More

सोने से रखें 7 कोस की दूरी! पीएम नरेंद्र मोदी ने 1 साल तक गोल्ड खरीदने से बचने की क्यों की अपील? समझें गणित

Gold Updates today: कल रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल - डीजल की बचत के साथ-साथ एक साल तक गोल्ड खरीदने से बचने की सलाह दी है। 

Mon, 11 May 2026 08:18 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
सोने से रखें 7 कोस की दूरी! पीएम नरेंद्र मोदी ने 1 साल तक गोल्ड खरीदने से बचने की क्यों की अपील? समझें गणित

Gold Updates today: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से 1 साल तक सोना ना खरीदने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने लोगों से विदेश यात्रा को आगे बढ़ाने की भी बात कही। प्रधानमंत्री ने यह अपील ऐसे समय में की है जब युद्ध की वजह से दुनिया भर में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। पीएम मोदी की इस अपील के पीछे की वजह फॉरेन एक्सचेंज (foreign exchange) की बचत को माना जा रहा है।

ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से दुनिया भर में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। कच्चे तेल की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। साथ पूरी सप्लाई चेन तहस-नहस हो गई है। जिससे भारत जैसे आयात करने वाले देश अधिक प्रभावित हुए हैं। बता दें, पीएम मोदी अपनी अपील के जरिए फॉरेन एक्सचेंज आउटफ्लो को कम करना चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोल्ड का रेट 3583 रुपये बढ़ा, चांदी की कीमतोंं में 15968 रुपये का इजाफा

देश भक्ति से पीएम मोदी ने जोड़ा (PM Modi appeal on Gold)

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी अपील को देशभक्ति के साथ जोड़ा है। उन्होंने तेल की बचत करने का भी आग्रह किया है। पीएम ने लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट, वर्क फ्रॉम होम सिस्टम, नेचुरल फार्मिंग और स्वदेशी प्रोडक्ट्स का उपयोग करने की सलाह दी है।

क्यों है गोल्ड का आयात इतना महत्वपूर्ण? (Why Gold matters)

भारत दुनिया का सबसे अधिक गोल्ड आयात करने वाले देशों में से एक है। भारत का घरेलू मांग विदेशी आयात पर निर्भर करता है। क्योंकि भारत से खरीदे गए गोल्ड के लिए डॉलर में भुगतान करना होता है इसलिए यह भारत जैसे देशों पर अतिरिक्त दबाव बनाता है। इससे इंपोर्ट बिल बढ़ता है। फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व लगातार घटता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर की कीमतों में हुआ है कोई बदलाव? यहां चेक करें आज का रेट

यह चिंता मौजूदा परिस्थितियों में और बढ़ जाती है। भारत अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत तेल इंपोर्ट करता है। ऐसे में कच्चे तेल का बढ़ता रेट भी अतिरिक्त दबाव बना रहा है। बता दें, तेल और खाद के खर्च की वजह से डॉलर की निकासी पर दबाव बढ़ रहा है।

ऐसे में अगर देश कम सोना खरीदता है तो वह रुपये की सेहत के लिए भी अच्छा रहेगा। वहीं, इससे ट्रेड बैलेंस भी बेहतर होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर मंडरा रहे हैं काले घने बादल, क्रूड ऑयल ने निकाला दम

भारत का फॉरेक्स रिजर्व मजबूत (India forex reserves)

फॉरेक्स रिजर्व के मोर्चे पर अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मार्च 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार भारत का फॉरेक्स रिजर्व 691.11 अरब डॉलर है। जोकि 11 महीने के इंपोर्ट के लिए काफी है। रिपोर्ट के अनुसार भारत का फॉरेक्स रिजर्व में गोल्ड का शेयर मार्च 2026 तक बढ़कर 16.70 प्रतिशत हो गया है। सितंबर 2025 तक यह 13.92 प्रतिशत था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,