Gold Silver Today Price: Can gold and silver prices fall by another 10 pc, if crude oil rise above 120 dollor per barrel सोना-चांदी के ग्राहकों को मिले सकती है बड़ी खुशखबरी! 10% तक गिर सकती हैं कीमतें? ये होगी वजह, Business Hindi News - Hindustan
More

सोना-चांदी के ग्राहकों को मिले सकती है बड़ी खुशखबरी! 10% तक गिर सकती हैं कीमतें? ये होगी वजह

Gold Silver Today Price: डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के फैसलों और स्ट्रेट ऑफ हार्मुज (Strait of Hormuz) में बढ़ते तनाव के बीच अगर कच्चा तेल $120 प्रति बैरल पार करता है, तो सोना और चांदी में 10% तक की और गिरावट आ सकती है। बढ़ती महंगाई और ऊंची ब्याज दरें इन धातुओं पर दबाव बना रही हैं।

Tue, 14 April 2026 04:20 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सोना-चांदी के ग्राहकों को मिले सकती है बड़ी खुशखबरी! 10% तक गिर सकती हैं कीमतें? ये होगी वजह
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना 9 साल से अक्षय तृतीया पर दे रहा अच्छा रिटर्न, इस बार क्या होगा?

Gold Silver Today Price: सोना और चांदी जैसी कीमती धातुएं इस समय काफी ज्यादा दबाव में हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और वैश्विक तनाव बन रही हैं। खासतौर पर डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के फैसलों और स्ट्रेट ऑफ हार्मुज (Strait of Hormuz) के आसपास बढ़ते तनाव ने बाजार की दिशा बदल दी है। आमतौर पर युद्ध या अनिश्चितता के समय सोना सेफ हेवन माना जाता है, लेकिन इस बार तस्वीरें थोड़ी अलग हैं और इसका सीधा असर सोना-चांदी की कीमतों पर देखने को मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 लाख रुपये के बना दिए 1.70 करोड़ रुपये, अब यह है देश का सबसे महंगा शेयर

दरअसल, जब कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ती हैं और अगर यह $120 प्रति बैरल के पार चली जाती हैं, तो इसका सीधा असर महंगाई (Inflation) पर पड़ता है। महंगाई बढ़ने से ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रहती हैं और यही चीज सोने और चांदी के लिए निगेटिव साबित होती है, क्योंकि ये दोनों ऐसे निवेश हैं, जो ब्याज नहीं देते, इसलिए निवेशक ज्यादा रिटर्न वाले विकल्पों की ओर शिफ्ट हो जाते हैं।

अभी तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो US-ईरान तनाव शुरू होने के बाद सोने की कीमतों में करीब 8% की गिरावट आ चुकी है, जबकि चांदी 16% तक टूट चुकी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर तेल की कीमतें $120 के ऊपर टिक जाती हैं, तो सोना और 10% तक गिर सकता है। ऐसे में गोल्ड $4,400 प्रति औंस के नीचे जा सकता है, जबकि चांदी $67 के स्तर तक फिसल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LG के शेयर बुधवार को मचाएंगे हलचल, खत्म हो रहा लॉक-इन पीरियड

हालांकि, यह पूरी तरह एकतरफा कहानी नहीं है। अगर तेल की कीमतें फिर से $90 के नीचे आ जाती हैं, तो महंगाई का दबाव कम होगा और इससे सोना-चांदी को सपोर्ट मिल सकता है। उस स्थिति में सोना $5,000 के पार जा सकता है और चांदी भी $80 के ऊपर पहुंच सकती है, यानी पूरा खेल अब तेल की कीमतों और ग्लोबल हालात पर निर्भर करता है।

एक और अहम फैक्टर डॉलर और ब्याज दरें है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोना महंगा हो जाता है और इसकी डिमांड कम हो जाती है। फिलहाल, डॉलर मजबूत बना हुआ है और बाजार यह मानकर चल रहा है कि अमेरिका में जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं होगी। यही कारण है कि सोने की चमक फीकी पड़ रही है।

आने वाले समय में सोना और चांदी दोनों ही हाई वोलैटिलिटी में रह सकते हैं। निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे जल्दबाजी में फैसला न लें और बाजार के ट्रेंड, खासकर क्रूड ऑयल और जियो-पॉलिटिकल स्थिति को ध्यान में रखकर ही निवेश करें।

डिस्क्लेमर- ये खबर केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार, अनुमान और अनुशंसाएं व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, लाइव हिंदुस्तान या लेखक के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या शेयर मार्केट में लौटेगी रौनक, आज गिफ्टी निफ्टी उछाल, यूएस से जापान तक तेजी
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,