1 लाख रुपये के बना दिए 1.70 करोड़ रुपये, अब यह है देश का सबसे महंगा शेयर
मल्टीबैगर कंपनी एमआरएफ के शेयरों में 25 साल पहले लगाए गए 1 लाख रुपये अब 1.70 करोड़ रुपये बन गए हैं। टायर कंपनी MRF के शेयरों ने यह कमाल बिना बोनस शेयर और बिना स्टॉक स्प्लिट के दिखाया है।

एमआरएफ (MRF) फिलहाल देश में सबसे महंगा लिस्टेड शेयर है। एमआरएफ के शेयर सोमवार को BSE में 134393.40 रुपये पर बंद हुए हैं। एमआरएफ के शेयरों ने लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने लॉन्ग टर्म निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। एमआरएफ के शेयरों में 25 साल पहले लगाए गए 1 लाख रुपये अब 1.70 करोड़ रुपये बन गए हैं। एमआरएफ के शेयरों ने यह कमाल बिना बोनस शेयर और बिना स्टॉक स्प्लिट के दिखाया है। कंपनी ने पिछले 25 साल में ना तो अपने निवेशकों को कोई बोनस शेयर दिया है और ना ही अपने शेयर का बंटवारा किया है।
1 लाख रुपये के ऐसे बना दिए 1.70 करोड़ रुपये
एमआरएफ (MRF) के शेयर साल 2001 के शुरुआती अप्रैल में 787 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने उस समय एमआरएफ के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे कंपनी के 127 शेयर मिलते। एमआरएफ लिमिटेड के शेयर सोमवार 13 अप्रैल 2026 को BSE में 134393.40 रुपये पर बंद हुए हैं। ऐसे में कंपनी के शेयर 127 शेयरों की मौजूदा वैल्यू 1.70 करोड़ रुपये होती है। टायर एंड रबड़ प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एमआरएफ का मार्केट कैप सोमवार को करीब 57000 करोड़ रुपये पहुंच गया।
3400% से अधिक उछल गए हैं कंपनी के शेयर
टायर कंपनी एमआरएफ (MRF) के शेयर पिछले 20 साल में 3400 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। एमआरएफ के शेयर 21 अप्रैल 2006 को 3827.07 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 13 अप्रैल 2026 को 134393.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। अगर पिछले 10 साल की बात करें तो एमआरएफ के शेयरों में 297 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। पिछले 5 साल में एमआरएफ के शेयर 65 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 9 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। एमआरएफ के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 163,500 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 113,800 रुपये है।
6 महीने में 14% से ज्यादा टूट गए हैं कंपनी के शेयर
एमआरएफ के शेयर पिछले 6 महीने में 14 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। टायर कंपनी के शेयर 14 अक्टूबर 2025 को 1,57,529.75 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 13 अप्रैल 2026 को 134393.40 रुपये पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक एमआरएफ के शेयरों में 11 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 27.74 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 72.26 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा सितंबर 2025 तिमाही तक का है।




साइन इन