Gold Silver Price Today falls today white metal get cheaper more than 3000 rupee सोना हुआ सस्ता, चांदी का रेट आज सर्राफा बाजार में 3000 रुपये से अधिक गिरा, चेक करें आज का दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

सोना हुआ सस्ता, चांदी का रेट आज सर्राफा बाजार में 3000 रुपये से अधिक गिरा, चेक करें आज का दाम

Gold Silver Price Today: आज मंगलवार को सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। चांदी का रेट कल के मुकाबले 3000 रुपये से अधिक गिर चुका है। 

Tue, 26 May 2026 12:45 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
सोना हुआ सस्ता, चांदी का रेट आज सर्राफा बाजार में 3000 रुपये से अधिक गिरा, चेक करें आज का दाम

Gold Silver Price Today: आज मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में सोना कल के मुकाबले सस्ता हो गया है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज मंगलवार को 900 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया है। जिसके बाद बुलियंस मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 157722 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। इससे पहले सोमवार को सोने का रेट 158622 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बता दें, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा, तेल की किल्लत से जूझ रहे डीलर्स! जानें जमीनी हकीकत

कितना है चांदी का रेट? (Silver Price Today)

सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखने को मिली है। कल सोमवार को चांदी का रेट 269754 रुपये प्रति किलोग्राम था। जोकि आज मंगलवार को 266350 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है। यानी कल के मुकाबले चांदी की कीमतों में 3404 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

23 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट क्या है रेट? (Gold Price today)

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रेट्स के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड का रेट आज मंगलवार को 157090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 144473 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 118292 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आज 26 मई को 14 कैरेट गोल्ड का रेट 92267 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये का इजाफा, दिल्ली में 83 रुपये के पार पहुंचा दाम

MCX से इंटरनेशनल मार्केट तक गिरा सोने और चांदी का रेट (MCX Gold Silver Price)

आज मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। गोल्ड का आज रेट आज करीब आधा प्रतिशत और चांदी का रेट एमसीएक्स पर 1 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया है। बता दें, इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड और सिल्वर का रेट नीचे गिरा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल 115 रुपये, डीजल 104 रुपये, क्या आज फिर बढ़ गए दाम?

क्यों गिरा है सोने और चांदी का रेट?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान पर अमेरिका ने आज सुबह एक बार फिर से हमला कर दिया है। इससे दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत पर बुरा असर पड़ेगा। ऐसे में तकरार बढ़ने की संभावना अधिक है। इससे कच्चे तेल का रेट फिर से और बढ़ सकता है। जिससे दुनिया भर में महंगाई में इजाफा होगा। अगर महंगाई बढ़ती है तो उसका बुरा असर गोल्ड पर पड़ता है। अमूमन सोने को महंगाई विपरीत कारक के तौर पर देखा जाता है। लेकिन अगर महंगाई बढ़ती है तो इसका साफ मतलब हुआ कि सोने के रेट पर बुरा असर पड़ेगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,