these two companies will trade ex bonus this week check details here 2 कंपनियां इस हफ्ते ट्रेड करेंगी एक्स-बोनस, चेक करें रिकॉर्ड डेट सहित अन्य डीटेल्स, Business Hindi News - Hindustan
More

2 कंपनियां इस हफ्ते ट्रेड करेंगी एक्स-बोनस, चेक करें रिकॉर्ड डेट सहित अन्य डीटेल्स

Bonus Share: शेयर बाजार में इस हफ्ते दो कंपनियां एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रही हैं। इन दो कंपनियों की लिस्ट में Avax Apparels and Ornaments Ltd भी एक कंपनी है। 

Sun, 5 April 2026 06:16 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
2 कंपनियां इस हफ्ते ट्रेड करेंगी एक्स-बोनस, चेक करें रिकॉर्ड डेट सहित अन्य डीटेल्स

Bonus Share: इस हफ्ते दो कंपनियां शेयर बाजार में एक्स-बोनस ट्रेड करेंगी। इन दो कंपनियों में एक कंपनी Avax Apparels and Ornaments Ltd है। इस कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा।

1-R M Drip & Sprinklers Systems Ltd

50 रुपये से कम की कीमत वाले इस स्टॉक ने पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से 5 शेयर 7 शेयर पर बोनस के तौर पर बांटा जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 10 अप्रैल 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार की इस स्कीम पर मिल रहा 1% ब्याज पर लोन, जानें कितना मिलेगा पैसा

गुरुवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 4.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 42.80 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक हफ्ते में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी इस बोनस शेयर का भाव 6 महीने में 42 प्रतिशत गिर चुका है। बता दें, 2025 में कंपनी के शेयरों की कीमतों में बंटवारा हुआ था। तब कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा गया था। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में इस हफ्ते जारी रहेगा उतार और चढ़ाव, बोले एक्सपर्ट

2- Avax Apparels and Ornaments Ltd

गुरुवार इस कंपनी के शेयरों का भाव 1.83 प्रतिशत की तेजी के बाद 168 रुपये के स्तर पर था। 7 अप्रैल को कंपनी के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। Avax Apparels and Ornaments Ltd ने एक शेयर पर 3 शेयर बोनस देने का फैसला किया है। पिछले महीने कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। जिसके बाद Avax Apparels and Ornaments Ltd के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये के स्तर पर आ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने की कीमतों में 26293 रुपये की गिरावट, चांदी का रेट 36393 रुपये गिरा

बीते तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 65 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 6 महीने में इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 179 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,