Avax Apparels and Ornaments Ltd will give 3 bonus share record date in next few days 1 पर 3 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते, 6 महीने में पैसा किया दोगुना, Business Hindi News - Hindustan
More

1 पर 3 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते, 6 महीने में पैसा किया दोगुना

Avax Apparels and Ornaments Ltd शेयर बाजार में 7 अप्रैल को एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेगी। कंपनी ने योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। बता दें, कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है।

Sat, 4 April 2026 09:50 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
1 पर 3 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते, 6 महीने में पैसा किया दोगुना

Bonus Share: Avax Apparels and Ornaments Ltd के शेयर अगले हफ्ते यानी सोमवार को एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। कंपनी ने एक शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। बता दें, कंपनी के शेयरों का बंटवारा भी हुआ है।

शेयरों को हो चुका है दो हिस्सों में बंटवारा

शेयर बाजारों की दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 2 हिस्सों में बांटा गया है। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो गया। कंपनी शेयर बाजार में 27 मार्च 2026 को एक्स-स्प्लिट स्टॉक के तौर पर ट्रेड की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10270% का रिटर्न, अब 10 टुकड़ों में बंट जाएगा शेयर, रिकॉर्ड डेट तय

किस दिन एक्स-बोनस ट्रेड करेगी कंपनी

कंपनी शेयर बाजार में 7 अप्रैल को एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेगी। कंपनी ने योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। बता दें, कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने की कीमतों में 41000 रुपये की गिरावट, चांदी का दाम 1.52 लाख रुपये गिरा

6 महीने में किया पैसा दोगुना

गुरुवार को बाजार के बंद होने के समय पर यह स्टॉक बीएसई में 1.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 168 रुपये के स्तर पर था। बीते तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 65 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 179 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। बता दें, एक साल में Avax Apparels and Ornaments Ltd के शेयरों की कीमतों में 196 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 लाख रुपये की SIP ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति, मिला ₹1.54 करोड़ का रिटर्न

कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई 168 रुपये और 52 वीक लो लेवल 50.13 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 34.92 करोड़ रुपये का है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी सितंबर तिमाही तक 41.97 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास 58.03 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,