युद्ध के बीच अडानी ग्रुप के इस कंपनी का शेयर आज 6% चढ़ा, 4 दिन में 40% की तेजी, आखिर क्या है उछाल की वजह?
Adani Total Gas Ltd Share Price: बाजार में जारी भारी बिकवाली के बीच अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी टोटल गैस लिमिटेड के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयरों में आज शुक्रवार को 6 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

Adani Total Gas Ltd Share Price: बाजार में जारी भारी बिकवाली के बीच अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी टोटल गैस लिमिटेड के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयरों में आज शुक्रवार को 6 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। उस उछाल के बाद अडानी टोटल गैस का शेयर 644 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। कंपनी का शेयर आज 626.05 रुपये के लेवल पर खुला था। बता दें, महज 4 कारोबारी दिन में अडानी टोटल गैस का शेयर 40 प्रतिशत चढ़ चुका है। आइए समझते हैं कि ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध यह स्टॉक इतना अच्छा प्रदर्शन कैसे कर रहा है?
सरकार के इस आदेश का असर
भारत सरकार ने नेचुलर गैस ऑर्डर 2026 का सर्कुलर जारी कर दिया है। इस आदेश के तहत गैस का आवंटन जरूरी सर्विसेज को पहले दिया जाएगा। मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन के बीच सप्लाई ऑर्डर प्रभावित हुआ है। बता दें, सरकार ने यह आदेश एलपीजी की कमी को देखते हुए जारी किया है।
सरकार के आदेश में कहा गया है कि घरेलू उपयोग के लिए सप्लाई किए जाने वाले गैस और गाड़ियों के प्रयोग में आने वाले सीएनजी के तौर पर किया जाए। यह आवंटन आदेश फिलहाल अगले 6 महीने के लिए है। आगे गैस की उपलब्धता पर सबकुछ निर्भर करेगा।
अडानी टोटल गैस ने की सरकार की तारीफ
कंपनी ने सरकार के इस फैसले की जमकर तारीफ की है। अडानी टोटल गैस ने बताया है कि जारी तनाव की वजह से कुछ गैस सप्लायर्स ने सप्लाई को कम कर दिया है। जिसकी वजह से कुछ इंडस्ट्रीयल कस्टमर की सप्लाई पर असर पड़ा है। कंपनी ने बताया कि सप्लाई घटने की वजह से इंडस्ट्रीयल गैस की उपलब्धता में कमी आई है।
गैस कीमतों में इजाफा
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता प्रभावित होने की वजह से सप्लाई पर असर पड़ा है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में होली के बाद सरकार ने 60 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया था। वहीं, एलपीजी कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 114.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
भले ही आज अडानी टोटल गैस की कीमतों में आज तेजी दर्ज की गई है। लेकिन एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को एक साल में यह स्टॉक महज 1.82 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। दो साल में अडानी टोटल गैस के शेयरों की कीमतों में 29 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 16 प्रतिशत टूट चुका है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन