HandsOn Global Management share jumps 20 percent stock price below rs 100 20% आज चढ़ा इस कम चर्चित कंपनी का शेयर, निवेशकों ने जमकर की खरीदारी, दाम 100 रुपये से कम, Business Hindi News - Hindustan
More

20% आज चढ़ा इस कम चर्चित कंपनी का शेयर, निवेशकों ने जमकर की खरीदारी, दाम 100 रुपये से कम

100 रुपये से कम की कीमत वाले HandsOn Global Management (HGM)Ltd के शेयरों में आज सोमवार को स्टॉक मार्केट में भारी बिकवाली के बीच अपर सर्किट लगा है। 

Mon, 23 March 2026 03:38 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
20% आज चढ़ा इस कम चर्चित कंपनी का शेयर, निवेशकों ने जमकर की खरीदारी, दाम 100 रुपये से कम

आज जिन कंपनियों के शेयरों में मार्केट के उलट तेजी देखने को मिली है। उसमें HandsOn Global Management (HGM)Ltd एक है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव 100 रुपये से भी कम का है।

कंपनी के शेयरों में लगा अपर सर्किट

बीएसई में आज शुक्रवार को HandsOn Global Management (HGM)Ltd के शेयर 53.45 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 20 प्रतिशत की उछाल के बाद 54.13 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध कर रहा निवेशकों को कंगाल, 10% गिरा निफ्टी, आगे और मुसीबत?

शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन कैसा?

पिछले एक हफ्ते में HandsOn Global Management (HGM)Ltd के शेयरों का भाव 17 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, 6 महीने पहले इस स्टॉक को खरीदकर होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 33 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। इस आईटी स्टॉक की कीमतों में एक साल में करीब 16 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 5.59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, HandsOn Global Management (HGM)Ltd का 52 वीक हाई 84.80 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 43.01 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 68.18 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:HDFC Bank के शेयर 52 वीक लो लेवल पर, 4 दिन में 10% लुढ़का दाम

10 साल में दिया है निगेटिव रिटर्न

दो साल में HandsOn Global Management (HGM)Ltd के शेयरों का भाव 7.86 प्रतिशत लुढ़क चुका है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 46 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, पिछले 10 साल से इस स्टॉक को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 30.96 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच इस स्टॉक को खरीदने की होड़, 12% चढ़ा भाव

आखिरी बार कब दिया है डिविडेंड

HandsOn Global Management (HGM) ने आखिरी बार निवेशकों को 2011 में डिविडेंड दिया है। कंपनी ने तब एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था। कंपनी के शेयरहोल्डिंग के अनुसार सितंबर तिमाही तक प्रमोटर्स की कुल हिस्सेदारी 50.42 प्रतिशत थी। पब्लिक के पास 49.58 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,