Gautam Exim Ltd stock going to split into 2 parts check record date here 5 साल में 1299% का रिटर्न, 2 टुकड़ों में बंट जाएगा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट तय, Business Hindi News - Hindustan
More

5 साल में 1299% का रिटर्न, 2 टुकड़ों में बंट जाएगा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट तय

Multibagger Stock: आज सोमवार को Gautam Exim Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को टुकड़ों में बांटा जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान हो गया है। 

Mon, 11 May 2026 05:59 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
5 साल में 1299% का रिटर्न, 2 टुकड़ों में बंट जाएगा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट तय

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक Gautam Exim Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। आज सोमवार को कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दिया है। कंपनी के शेयरों को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। आइए डीटेल्स में जान लेते हैं टुकड़ों में बंटने जा रहे इस स्टॉक के विषय में

किस दिन है रिकॉर्ड डेट? (Gautam Exim Ltd stock split news)

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को दो टुकड़ों में बंट जाएगा। इस स्टॉक के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। कंपनी ने 22 मई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय कर दिया गया है। इस दिन कंपनी के शेयर दो हिस्सों में बंट जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम के पेट्रोल-डीजल बचाने के संदेश के अगले दिन मार्केट गिरा, जानें 4 बड़ी वजह

दो बार कंपनी ने दिया है डिविडेंड (Gautam Exim Ltd dividend stock)

बीएसई में कंपनी के शेयर दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए हैं। पहली बार कंपनी ने 2018 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड बांटा था। दूसरी बार कंपनी ने 2019 में डिविडेंड दिया था। तब भी कंपनी ने एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Gautam Exim Ltd share performance)

आज सोमवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 2.22 प्रतिशत की गिरावट के बाद 311.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान के कंपनी के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में इस स्टॉक का दाम 160 प्रतिशत बढ़ा है। जिसकी वजह से मल्टीबैगर स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 8% उछला, गिरावट के माहौल ने भी निवेशकों को किया खुश

5 साल में 1299% उछला शेयर (Gautam Exim Ltd Share return)

दो साल में Gautam Exim Ltd के शेयरों का भाव 389 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 3साल में यह स्टॉक 299 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 1241 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉली खन्ना के निवेश वाली कंंपनी का शेयर 17% चढ़ा, क्या है तेजी की वजह?

किसके पास कितना हिस्सा?

कंपनी की सितंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग्स के अनुसार प्रमोटर्स के पास 72.92 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, पब्लिक के पास 27.08 प्रतिशत हिस्सा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर लाइव हिन्दुस्तान शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,