पीएम मोदी के पेट्रोल-डीजल बचाने के संदेश के अगले दिन मार्केट गिरा, 1300 अंक लुढ़का सेंसेक्स, जानें 4 बड़ी वजहें
why Stock market crash today: शेयर बाजार आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही क्रैश कर गया। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली। कल रविवार को पीएम मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की बचत करने की अपील की थी।

why Stock market crash today:पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की बचत करने की की अपील की थी। साथ ही उन्होंने गैर जरूरी विदेशी यात्राओं से दूरी और एक साल तक सोना ना खरीदने की भी सलाह दी थी। पीएम के इस भाषण का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार को 1312.91 अंक या फिर 1.70 प्रतिशत की गिरावट के बाद 76015.28 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.49 प्रतिशत या फिर 360.30 अंक की गिरावट के साथ 23815.85 अंक पर बंद हुआ था। शेयर बाजार में गिरावट की वजह से निवेशकोंं को 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक नुकसान हुआ है।
शेयर बाजार में आज की गिरावट के पीछे की 5 बड़ी वजह (Stock market crash reasons)
1-ईरान-अमेरिका बातचीत बेनतीजा रहने की संभावना (Iran US talk updates)
युद्ध की वजह से इस समय दुनिया भर में अनिश्चितता का माहौल है। लेकिन ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू होने के बाद दुनिया को लगा की स्थितियों में जल्द ही सुधार हो जाएगा। लेकिन लग रहा है कि इसमें अभी समय लगेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के पीस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि यह स्वीकार्य नहीं है।
2- पीएम मोदी की अपील (PM Narendra modi on petrol diesel)
कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि पीएम मोदी की अपील ने भी बाजार में संशय का माहौल बना दिया है। रविवार को पीएम ने लोगों से पेट्रोल, डीजल, गैस और सोना को कम के कम खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने अगले एक साल तक के लिए यह बात कही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह की बातें अर्थव्यवस्था की ग्रोथ के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे कॉरपोरेट की कमाई भी प्रभावित होती है।
3- कच्चे तेल का झटका (Crude oil price hike)
ब्रेंट क्रूड की कीमतों में आज 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद एक बार फिर से रेट 105 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका-ईरान बातचीत के असफल होने की स्थिति में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बुरा असर पर पड़ेगा। जिसका नकारात्मक असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ने जा रहा है।
4- रुपये की कीमत में गिरावट (Rupee price falling)
सप्ताह के पहले दिन ही रुपये की कीमत में 40 पैसे की गिरावट देखने को मिली है। यूएस डॉलर की तुलना में रुपये का रेट घटकर 94.88 के स्तर पर आ गया है। रुपये में गिरावट का भी बुरा असर शेयर बाजार पर पड़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचाार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन