Rain Industries share price jumps 17 percent stock trading below 200 rupee डॉली खन्ना के निवेश वाली कंंपनी का शेयर 17% चढ़ा, क्या है तेजी की वजह? कीमत 200 रुपये से कम, Business Hindi News - Hindustan
More

डॉली खन्ना के निवेश वाली कंंपनी का शेयर 17% चढ़ा, क्या है तेजी की वजह? कीमत 200 रुपये से कम

Rain Industries share price: आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के विपरीत डॉली खन्ना के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 

Mon, 11 May 2026 03:47 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
डॉली खन्ना के निवेश वाली कंंपनी का शेयर 17% चढ़ा, क्या है तेजी की वजह? कीमत 200 रुपये से कम

Rain Industries share price: आज सोमवार को एक तरफ मायूसी का मंजर है। तो वहीं डॉली खन्ना के निवेश वाली कंपनी के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। हम Rain Industries की बात कर रहे हैं।

कंपनी के शेयरों में 17 प्रतिशत की तेजी (Rain Industries Share jumps)

बीएसई में आज सोमवार को रेन इंडस्ट्रीज के शेयर 155 रुपये के लेवल पर थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 17 प्रतिशत से अधिक की उछाल के बाद 169 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। जोकि कंपनी के 52 वीक हाई 175.95 रुपये के बेहद करीब है। बता दें, Rain Industries का 52 वीक लो लेवल 99.85 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 5482 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एग्रोकेमिकल कंपनी के Q4 रिजल्ट से गदगद निवेशक, 5% चढ़ा शेयर, डिविडेंड का भी ऐलान

आज कुल 83 मिलियन के शेयरों को बीएसई और एनएसई में खरीदा गया है। इन शेयरों की कुल कीमत 1346 करोड़ रुपये की है।

डॉली खन्ना के पास कितने शेयर (Dolly khanna portfolio)

कंपनी की ताजा शेयरहोल्डिंग्स के अनुसार इस कंपनी में डॉली खन्ना की कुल हिस्सेदारी 1.05 प्रतिशत है। मार्च तिमाही तक कंपनी के पास 35,35,895 शेयर थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio IPO को लेकर बड़ा अपडेट, कोई भी मौजूदा निवेशक नहीं बेचेंगे शेयर : रिपोर्ट

कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहे? (Rain Industries Q4 Results)

रेन इंडस्ट्रीज ने दी जानकारी में बताया है कि मार्च तिमाही के दौरान कुल 158 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में डॉली खन्ना के निवेश वाली कंपनी को 115 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी का रेवन्यू मार्च क्वार्टर के दौरान 4521 करोड़ रुपये रहा है। यह एक साल पहले इसी दौरान 3768 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर रेवन्यू में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

बता दें, कंपनी के खर्च में बढ़ोतरी हुई है। मार्च क्वार्टर के दौरान कुल खर्च 4311 करोड़ रुपये रहा है। यह सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले चौथी तिमाही में 3819 करोड़ रुपये रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ सस्ता, आज 913 रुपये गिरा भाव, चांदी का रेट बढ़ा

शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Rain Industries Share price)

महज एक महीने में डॉली खन्ना के निवेश वाली कंपनी का शेयर शेयर 33 प्रतिशत चढ़ चुका है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 32 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, रेन इंडस्ट्रीज के शेयरों का भाव 10 साल में 397 प्रतिशत बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 196 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में अधिक है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,