Tata Consumer Products Ltd share jumps 8 percent today two experts bullish टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 8% उछला, गिरावट के माहौल ने भी निवेशकों को किया खुश, 2-2 एक्सपर्ट्स बुलिश, Business Hindi News - Hindustan
More

टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 8% उछला, गिरावट के माहौल ने भी निवेशकों को किया खुश, 2-2 एक्सपर्ट्स बुलिश

Tata group stock: आज सोमवार को Tata Consumer Products Ltd के शेयर 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए हैं। बता दें, कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर 2-2 एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। 

Mon, 11 May 2026 05:15 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 8% उछला, गिरावट के माहौल ने भी निवेशकों को किया खुश, 2-2 एक्सपर्ट्स बुलिश

Tata group stock: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Tata Consumer Products Ltd) के शेयरों में आज 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव मार्च 2020 के बाद पहली बार किसी एक दिन में इतना चढ़ा है।

बीएसई में कंपनी के शेयरों का भाव 1211.40 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 1279.55 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर इस स्टॉक का दाम 1273.75 रुपये के स्तर पर था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉली खन्ना के निवेश वाली कंंपनी का शेयर 17% चढ़ा, क्या है तेजी की वजह?

एक्सपर्ट्स हैं बुलिश (Tata Consumer Products Ltd target price)

ब्रोकरेज हाउस गोल्डमैन स्कैस की रिपोर्ट के अनुसार टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 23 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की जा सकती है। ब्रोकरेज हाउस ने 1450 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। टाटा के इस स्टॉक के लिए ब्रोकरेज हाउस ने BUY टैग दिया है।

CLSA ने आउटपरफॉर्मिंग रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 1337 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एग्रोकेमिकल कंपनी के Q4 रिजल्ट से गदगद निवेशक, 5% चढ़ा शेयर, डिविडेंड का भी ऐलान

हर शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी (Tata Consumer Products dividend stock)

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से यह डिविडेंड 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर दिया जा रहा है। यानी हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 1000 प्रतिशत का फायदा होगा।

शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन कैसा? (Tata Consumer Products Share performance)

पिछले एक महीने में टाटा कंज्यमूर्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक का भाव 10 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, पिछले एक साल में टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयरों की कीमतों में 14 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 4.33 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio IPO को लेकर बड़ा अपडेट, कोई भी मौजूदा निवेशक नहीं बेचेंगे शेयर : रिपोर्ट

10 साल में 999% उछला शेयर (Tata Consumer Products return)

दो साल में टाटा कंज्यूमर्स लिमिटेड ने पोजीशनल निवेशकों को 18 प्रतिशत और तीन साल में 63 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों का भाव 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो गया है। बता दें, 10 साल में टाटा कंज्यूमर्स प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयरों का दाम 999 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी है। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,