gautam adani networth jumps rs 84500 crore in a single day shake up in bloomberg billionaires list गौतम अडानी की दौलत 1 ही दिन में ₹84500 करोड़ उछली, अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, Business Hindi News - Hindustan
More

गौतम अडानी की दौलत 1 ही दिन में ₹84500 करोड़ उछली, अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल

इस साल दुनिया के टॉप-10 गेनर अरबपतियों में एलन मस्क के बाद लैरी पेज हैं। इनके नेटवर्थ में 58.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अडानी का अब नेटवर्थ 117 अरब डॉलर हो गया है। दूसरी ओर मुकेश अंबानी की दौलत भी 89.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

Wed, 27 May 2026 08:09 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
गौतम अडानी की दौलत 1 ही दिन में ₹84500 करोड़ उछली, अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। भारत के सबसे अमीर गौतम अडानी की दौलत में मंगलवार को भारी उछाल देखने को मिली। उनकी कंपनियों के शेयरों में आए बंपर उछाल की वजह से अडानी ने एक ही दिन में 8.85 अरब डॉलर यानी करीब 84500 करोड़ रुपये पीट डाले।

वहीं, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप-10 रईसों की लिस्ट में भी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। लैरी एलिसन अब दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मार्क जुकरबर्ग को हटाकर यह स्थान हासिल किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कतर की कंपनी ने अडानी ग्रुप की इस कंपनी के बेच दिए 643 करोड़ रुपये के शेयर

टॉप-10 अरबपतियों में स्टीव बाल्मर की एंट्री

वहीं, स्टीव बाल्मर एक बार फिर टॉप-10 अरबपतियों में एंट्री पा गए हैं। उन्होंने जिम वाल्टन को बाहर का रास्ता दिखाया है। अडानी का अब नेटवर्थ 117 अरब डॉलर हो गया है। दूसरी ओर मुकेश अंबानी की दौलत भी 89.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई। मंगलवार को उन्हें 195 मिलियन डॉलर का फायदा हुआ।

इस साल इन एलन मस्क से अडानी तक पर डॉलर की जोरदार बारिश

नेटवर्थ के लिहाज से साल 2026 में अब तक मस्क से लेकर अडानी तक पर डॉलर की जोरदार बारिश हुई है। दुनिया के सबसे रईस शख्स मस्क ने इस साल अबतक 114 अरब डॉलर अपने नेटवर्थ में जोड़ चुके है। अब उनकी कुल संपत्ति 733 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी ग्रुप पर दांव, रिलायंस में घटाया हिस्सा, दिग्गज कंपनी ने बदली अपनी चाल

दूसरे सबसे रईस लैरी पेज भी इस साल अबतक 59.3 अरब डॉलर कूट चुके हैं। नका नेटवर्थ 328 अरब डॉलर हो गया है। तीसरे सबसे रईस सर्गी ब्रिन की इस साल अबतक की कमाई 54.9 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इनका नेटवर्थ अब 305 अरब डॉलर है।

इस साल अबतक माइकल डेल की संपत्ति 51.7 अरब डॉलर बढ़ी है। माइकल डेल का नेटवर्थ अब 192 अरब डॉलर है। डेविड सुन की संपत्ति में इस साल 47.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। सुन का नेटवर्थ अब 78.6 अरब डॉलर पर है। गौतम अडानी की दौलत भी इस साल 33 अरब डॉलर बढ़कर 117 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी की अंबुजा ने इस दिवालिया कंपनी को खरीदने के लिए ₹580 करोड़ की लगाई बोली

दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट

1. एलन मस्क 733 अरब डॉलर

2. लैरी पेज 328 अरब डॉलर

3. सर्गी ब्रिन 305 अरब डॉलर

4. जेफ बेजोस 284 अरब डॉलर

5. लैरी एलिसन 248 अरब डॉलर

6. मार्क जुकरबर्ग 218 अरब डॉलर

7. माइकल डेल 192 अरब डॉलर

8. जेनसेन हुआंग 178 अरब डॉलर

9. बर्नार्ड अर्नाल्ट 160 अरब डॉलर

10. स्टीव बाल्मर 147 अरब डॉलर

स्रोत: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,