US Investment firm Capital Group invested over 2 billion dollar in Adani group companies अडानी ग्रुप पर दांव, रिलायंस में घटाया हिस्सा, दिग्गज इनवेस्टमेंट कंपनी ने बदली अपनी चाल, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी ग्रुप पर दांव, रिलायंस में घटाया हिस्सा, दिग्गज इनवेस्टमेंट कंपनी ने बदली अपनी चाल

कैपिटल ग्रुप ने हाल के हफ्तों में अडानी ग्रुप की 3 कंपनियों में 2 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यू की हिस्सेदारी खरीदी है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज में कैपिटल ग्रुप अपनी हिस्सेदारी घटा रहा है। मार्च के आखिर में ग्रुप के पास रिलायंस के 142 मिलियन शेयर थे।

Fri, 22 May 2026 12:31 PMVishnu Soni ब्लूमबर्ग
share
अडानी ग्रुप पर दांव, रिलायंस में घटाया हिस्सा, दिग्गज इनवेस्टमेंट कंपनी ने बदली अपनी चाल

दुनिया की सबसे बड़ी इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट फर्मों में से एक कैपिटल ग्रुप, अडानी ग्रुप की कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कैपिटल ग्रुप अपनी हिस्सेदारी कम कर रही है। यह देश के दो सबसे बड़े कारोबारी ग्रुप के बीच विदेशी निवेशकों की पसंद में आए बदलाव को दिखाता है।

अडानी पोर्ट्स में खरीदी करीब 2 पर्सेंट हिस्सेदारी
लॉस एंजिल्स स्थित इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनी कैपिटल ग्रुप ने हाल के हफ्तों में अडानी ग्रुप की 3 कंपनियों में 2 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यू की हिस्सेदारी खरीदी है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह बताया है। BSE ब्लॉक डील डेटा के मुताबिक, कैपिटल ग्रुप ने 5 मई को अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड में करीब 2 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदी है। कैपिटल ग्रुप ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिए यह हिस्सेदारी 74.86 अरब रुपये (776 मिलियन डॉलर) में खरीदी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोगुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, रॉकेट बने शेयर, एक्सपर्ट बोले-57% और चढ़ेगा शेयर

अडानी पावर और अडानी ग्रीन एनर्जी पर भी दांव
दुनिया भर में 3.3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा एसेट्स को संभालने वाले कैपिटल ग्रुप ने मार्केट परचेज के जरिए अडानी पावर लिमिटेड और अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में भी 1.5 पर्सेंट और 2 पर्सेंट के बीच हिस्सेदारी खरीदी है। नाम न जाहिर करने की शर्त पर लोगों ने बताया है, क्योंकि यह इंफॉर्मेशन प्राइवेट है। अडानी पावर, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में पिछले एक साल में क्रमश: 94 पर्सेंट, 35 पर्सेंट और 25 पर्सेंट का उछाल आया है। कैपिटल ग्रुप की प्रवक्ता ने कहा कि वह इंडीविजुअल स्टॉक्स या शेयरहोल्डिंग्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकती हैं। अडानी ग्रुप के प्रवक्ता ने भी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8% सस्ते में सरकार बेच रही इस बैंक में हिस्सा, बाजार खुलते ही बैंक के शेयर धड़ाम

रिलायंस में घट रहा कैपिटल ग्रुप का हिस्सा
पिछले कुछ सालों में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कैपिटल ग्रुप की हिस्सेदारी तेजी से घटी है। ब्लूमबर्ग के डेटा के मुताबिक, मार्च के आखिर में कैपिटल ग्रुप के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के करीब 142 मिलियन शेयर हैं। वहीं, 6 साल पहले कैपिटल ग्रुप के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के करीब 500 मिलियन शेयर थे, जबकि मार्च 2027 में ग्रुप के पास रिलायंस के 755 मिलियन शेयर थे। पिछले एक साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 8 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। इस साल अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 13 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 11 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 35 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,