Foseco India share jumps 15 percent after q3 result company will give 250 percent dividend Q3 रिजल्ट के बाद रॉकेट बना यह स्टॉक, 15% की तेजी, निवेशकों को मिलेगा 250% डिविडेंड, Business Hindi News - Hindustan
More

Q3 रिजल्ट के बाद रॉकेट बना यह स्टॉक, 15% की तेजी, निवेशकों को मिलेगा 250% डिविडेंड

Dividend Stock: शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच आज शुक्रवार को Foseco India के शेयरों की कीमतों में करीब 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने एक शेयर पर 250% डिविडेंड देने का फैसला किया है।

Fri, 27 Feb 2026 03:39 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Q3 रिजल्ट के बाद रॉकेट बना यह स्टॉक, 15% की तेजी, निवेशकों को मिलेगा 250% डिविडेंड

Dividend Stock: शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच आज शुक्रवार को Foseco India के शेयरों की कीमतों में करीब 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस तेजी के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। बता दें, कंपनी ने एक शेयर पर 250 प्रतिशत का डिविडेंड देने का फैसला किया है।

बीएसई में आज शुक्रवार को Foseco India के शेयर 5003 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 14.89 प्रतिशत के तेजी के साथ 5429 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹157 का शेयर टूटकर ₹25 पर आया, चर्चित कंपनी की निकली हवा

कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहे हैं?

Foseco India ने दी जानकारी में बताया है कि रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 8.11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 147.53 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 136.46 करोड़ रुपये रहा था। नेट प्रॉफिट के मोर्चे पर कंपनी को झटका लगा है। कंपनी ने बताया है कि दिसंबर तिमाही में उनका नेट प्रॉफिट 15.53 करोड़ रुपये रहा है। जोकि पिछले वित्त वर्ष के दिसंबर तिमाही की तुलना में 20.53 प्रतिशत कम हो गया है। एक साल पहले इसी तिमाही में Foseco India का नेट प्रॉफिट 19.54 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने अन्य कमाई से कुल 4.53 करोड़ रुपये का रेवन्यू जनरेट किया है। बता दें, कंपनी का खर्च 8.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 125.94 करोड़ रुपये रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वोडाफोन आइडिया में 49% के पार जाएगी सरकार की हिस्सेदारी? आया नया अपडेट

250% का डिविडेंड दे रही है कंपनी

कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 250 प्रतिशत का डिविडेंड देने का फैसला किया है। जिसकी वजह से योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। बता दें, पिछले साल भी कंपनी ने एक शेयर पर 25 रुपये का ही डिविडेंड दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महारत्न कंपनी के शेयरों को बेचने की सलाह, एक्सपर्ट ने दिया नया टारगेट प्राइस

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 57 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.90 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में यह स्टॉक 165 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। वहीं, 5 साल में Foseco India के शेयरों की कीमतों में 333 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,