वोडाफोन आइडिया में 49% के पार जाएगी सरकार की हिस्सेदारी? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया अपडेट
टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने आज 27 फरवरी को साफ कर दिया कि सरकार का वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) में हिस्सेदारी बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है। न्यूज18 के एक कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम कंपनी में 49 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी नहीं बढ़ाएंगे।

टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने आज 27 फरवरी को साफ कर दिया कि सरकार का वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) में हिस्सेदारी बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है। न्यूज18 के एक कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम कंपनी में 49 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी नहीं बढ़ाएंगे। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “एजीआर बकाया के कन्वर्जन के साथ वोडाफोन आइडिया में हिस्सेदारी 49 प्रतिशत है। हम सुप्रीम के फैसले का पालन कर रहे हैं।” उन्होंने वोडाफोन आइडिया के संदर्भ में कहा कि चीजें अच्छी लग रही हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम वोडाफोन में इक्विटी के संदर्भ में तो जरूर हैं। पर मैनेजमेंट में हिस्सेदारी नहीं है। ग्रोथ को पूरी तरह से मैनेजमेंट को देखना होगा।
केंद्रीय कैबिनेट ने वोडाफोन आइडिया के एजीआर को किया फ्रीज
टेलीकॉम मिनिस्टर का बयान ऐसे समय में आया है जब केंद्रीय कैबिनेट ने वोडाफोन आइडिया के 87695 करोड़ रुपये के एजीआर बकाया (AGR Dues) को फ्रीज कर दिया है। इसके साथ वित्त वर्ष 32 से वित्त वर्ष 41 तक के रिपेमेंट प्लान को अप्रूव कर दिया है। बता दें, सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अक्टूबर और नवंबर में एजीआर पर दिए गए फैसले की वजह से एजीआर बकाया का रिअसेसमेंट शुरू कर दिया गया है। DoT यह रिअसेसमेंट वित्त वर्ष 2027 और वित्त वर्ष 2029 के लिए कर रहा है।
आज VI के शेयरों की क्या स्थिति?
बीएसई में आज शुक्रवार को वोडाफोन आइडिया के सेयर 10.85 रुपये के लेवल पर खुले जरूर थे। लेकिन गिरावट के बाद दिन में यह 10.75 रुपये के स्तर पर आ गए। कंपनी के शेयरों का इंट्रा-डे हाई 10.94 रुपये रहा है।
6 महीने में 60% चढ़ा वोडाफोन का शेयर
बीते 6 महीने वोडाफोन आइडिया के शेयरों के लिए शानदार रहे हैं। इन 6 महीनों में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 60 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 38 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 12.80 रुपये और 52 वीक लो लेवल 6.12 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1.16 लाख करोड़ रुपये का है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन