Ola Electric Share Price falls from 157 to 25 rupee this is right to buy stock ₹157 का शेयर टूटकर ₹25 पर आया, चर्चित कंपनी की निकली हवा, क्या यह है निवेश का सही मौका?, Business Hindi News - Hindustan
More

₹157 का शेयर टूटकर ₹25 पर आया, चर्चित कंपनी की निकली हवा, क्या यह है निवेश का सही मौका?

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Share Price) के शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयर अपने उच्चतम स्तर 157 रुपये से 84 प्रतिशत तक टूट चुके हैं। आज शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर 25 रुपये के आस-पास बने हुए हैं।

Fri, 27 Feb 2026 01:59 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
₹157 का शेयर टूटकर ₹25 पर आया, चर्चित कंपनी की निकली हवा, क्या यह है निवेश का सही मौका?

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Share Price) के शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयर अपने उच्चतम स्तर 157 रुपये से 84 प्रतिशत तक टूट चुके हैं। आज शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर 25 रुपये के आस-पास बने हुए हैं। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की लिस्टिंग 2024 में हुई थी। कंपनी का इश्यू प्राइस 76 रुपये प्रति शेयर था। शेयरों में भारी गिरावट की वजह से ओला इलेक्ट्रिक ने निवेशकों के 57000 करोड़ रुपये डूबो दिए। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या यह सही समय है कंपनी के शेयरों पर दांव लगाने का?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वोडाफोन आइडिया में 49% के पार जाएगी सरकार की हिस्सेदारी? आया नया अपडेट

क्या है समस्या की वजह?

भाविश अग्रवाल की अगुवाई वाली इस कंपनी को बढ़ती प्रतिद्वंदिता या डिमांड में गिरावट का ही नहीं सामना करना पड़ रहा है। बल्कि रेगुलेटरी की तरफ से चल रही जांच का भी असर साफ देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों कई ओला के सर्विस सेंटर और शो रूम बिना ट्रेड सर्टिफिकेट के ऑपरेट करते हुए पाए गए थे।

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस Goldman Sachs ने 52 रुपये से टारगेट प्राइस को घटाकर 26 रुपये कर दिया है। इसके अलावा रेटिंग को घटाते हुए न्यूट्रल कर दिया गया है। Goldman Sachs ने कंपनी के रेवन्यू में भी कम की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज हाउस ने बिजनेस को ठीक करने के लिए अच्छे और बेहतर सर्विस ऑपरेशंस, उच्च स्तर पर अधिकारियों की निरंतरता पर फोकस करने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महारत्न कंपनी के शेयरों को बेचने की सलाह, एक्सपर्ट ने दिया नया टारगेट प्राइस

सिटी ने शेयरों को बेच देने की सलाह दी

ब्रोकरेज हाउस सिटी ने पिछले हफ्ते ओला के शेयरों के टारगेट प्राइस को 55 रुपये से घटाकर 27 रुपये प्रति शेयर कर दिया था। ब्रोकरेज हाउस ने ओला के शेयरों को बेच देने की सलाह दी थी। सिटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी ने सर्विस की चुनौतियों की वजह से अपना एक बड़ा मार्केट शेयर गंवा दिया है। कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजे भी उम्मीद से खराब रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंपनी के मालिक बेच रहे हैं 14.5% हिस्सा, खबर ने मचाई खलबली, 7.5% लुढ़का शेयर

TVS, बजाज जैसी कंपनियों से पिछड़ गई ओला

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार फरवरी के शुरुआती 18 दिन में ओला ने 2575 ह्लीकल्स को बेच दिया था। जोकि 4.2 प्रतिशत की गिरावट का इशारा कर रहा है। मौजूदा समय में ओला, टीएस मोटर, बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प से पिछड़ गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,