महारत्न कंपनी के शेयरों को बेचने की सलाह, एक्सपर्ट ने दिया नया टारगेट प्राइस, आज स्टॉक लुढ़के
महारत्न कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड (Gail India Ltd) के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर ब्रोकरेज हाउस कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने बड़ी भविष्यवाणी की है। ब्रोकरेज हाउस इस स्टॉक को बेचने की सलाह दी है।

महारत्न कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड (Gail India Ltd) के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर ब्रोकरेज हाउस कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने बड़ी भविष्यवाणी की है। सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस ने गेल इंडिया के शेयरों को बेचने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से गेल इंडिया के शेयरों के लिए 145 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। जोकि की आज की कीमत से भी कम है। बता दें, आज शुक्रवार को भी इस महारत्न कंपनी के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
क्या है ब्रोकरेज हाउस की चिंता का कारण?
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने गेल इंडिया को अपने पेट्रोकेमिकल बिजनेस को बंद करने की सलाह दी है। इसके अलावा ब्रोकरेज हाउस ने महारत्न कंपनी के कैपिटल एक्सपेंडिचर को लेकर चिंता जाहिर की है।
गेल इंडिया लिमिटेड गैस आधारित दो प्लांट लगाने की योजना पर काम कर रहा है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि कैपिटल आवंटन और उससे रिटर्न निवेशकों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है।
आज शेयरों में गिरावट
बीएसई में गेल इंडिया लिमिटेड के शेयर 168.35 रुपये के लेवल पर ओपन हुए थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 170.15 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गए थे। बता दें, गेल इंडिया लिमिटेड का 52 वीक हाई 202.65 रुपये और 52 वीक लो लेवल 150.60 रुपये है।
शेयर बाजार में कैसा रहा है रिटर्न
बीते एक साल में गेल इंडिया लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 6.66 प्रतिशत की तेजी आई है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 9.61 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में भी कम है। इस महारत्न कंपनी के शेयरों का भाव 5 साल में 79 प्रतिशत और 10 साल में 198 प्रतिशत बढ़ा है।
कंपनी के शेयर इसी महीने की 5 तारीख को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। कंपनी ने योग्य निवेशकों को 1 शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड तब दिया था।
दिसंबर तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?
गेल इंडिया लिमिटेड का कुल नेट सेल्स 35173.37 करोड़ रुपये दिसंबर तिमाही में रहा है। जोकि सालाना आधार पर 4.5 प्रतिशत कम है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट सेल्स 26834 करोड़ रुपये रहा था। गेल इंडिया को नेट प्रॉफिट के मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। इस बार कंपनी का नेट प्रॉफिट 1756.17 करोड़ रुपये रहा। जोकि सालाना आधार पर 56.97 प्रतिशत कम है। बता दें, एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी नेट प्रॉफिट 3547 करोड़ रुपये रहा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन