SEDEMAC Mechatronics IPO opens from 4 march size 1087 crore rupee GMP at 28 rupee 4 मार्च को खुल रहा है ₹1087 करोड़ का IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा 1 शेयर ₹28 का फायदा, क्या करती है कंपनी?, Business Hindi News - Hindustan
More

4 मार्च को खुल रहा है ₹1087 करोड़ का IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा 1 शेयर ₹28 का फायदा, क्या करती है कंपनी?

IPO Updates: मार्च के महीने में एक बड़ा आईपीओ ओपन होने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं SEDEMAC Mechatronics IPO की। कंपनी की स्थिति ग्रे मार्केट में अभी ठीक है। बता दें, यह मेनबोर्ड आईपीओ अगले हफ्ते खुलेगा। इस कंपनी के आईपीओ का साइज 1087.45 करोड़ रुपये है।

Sat, 28 Feb 2026 04:47 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
4 मार्च को खुल रहा है ₹1087 करोड़ का IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा 1 शेयर ₹28 का फायदा, क्या करती है कंपनी?

IPO Updates: मार्च के महीने में एक बड़ा आईपीओ ओपन होने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं SEDEMAC Mechatronics IPO की। कंपनी की स्थिति ग्रे मार्केट में अभी ठीक है। बता दें, यह मेनबोर्ड आईपीओ अगले हफ्ते खुलेगा। इस कंपनी के आईपीओ का साइज 1087.45 करोड़ रुपये है।

4 मार्च को खुल रहा है आईपीओ

SEDEMAC Mechatronics IPO रिटेल निवेशकों के लिए 4 मार्च को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 6 मार्च 2026 तक दांव लगाने का मौका रहेगा। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। यानी कंपनी के मौजूदा निवेशक 80 लाख शेयरों की बिक्री करने जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15000% से अधिक का रिटर्न, 2 टुकड़ों में बंटने जा रहा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट तय

क्या है प्राइस बैंड

SEDEMAC Mechatronics IPO का प्राइस बैंड 1287 रुपये से 1352 रुपये है। कंपनी का लॉट साइज 11 शेयरों का बनाया गया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14872 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।

कितना है जीएमपी?

इन्वेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 28 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। 26 फरवरी को कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में 130 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। बता दें, SEDEMAC Mechatronics IPO का सबसे अधिक जीएमपी 130 रुपये और सबसे कम जीएमपी 28 रुपये प्रति शेयर रहा है।

आईपीओ के लिए कंपनी ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹1.70 लाख तक सोना, ₹3 लाख की चांदी! इजरायल- US तनाव की वजह से बढ़ेंगे दाम?

किसके लिए कितना हिस्सा?

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए अधिकमत 50 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा और एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत आरक्षित रहेगा।

इस कंपनी की शुरुआत 2007 में हुई थी। यह पुणे की एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी है। कंपनी मोटर कंट्रोल प्रोडक्ट्स और इंटीग्रेटेट स्टार्ट जनरेटर सॉल्यूशंस आदि का प्रोडक्शन करती है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,