कंपनी दे रही है पहली बार बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट 10 मार्च से पहले, कीमत 50 रुपये
Bonus Share: बोनस शेयर पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। Accedere Ltd पहली बार बोनस शेयर देने जा रहा है। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि 10 मार्च से पहले है।

Bonus Share: बोनस शेयर पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। Accedere Ltd पहली बार बोनस शेयर देने जा रहा है। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि 10 मार्च से पहले है। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 50 रुपये है। कल शुक्रवार को स्टॉक मार्केट में भारी बिकवाली के बीच इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। Accedere Ltd के शेयरों में अपर सर्किट लगा था।
शुक्रवार को Accedere Ltd के शेयरों में खुलते ही अपर सर्किट लग गया था। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद Accedere Ltd के शेयरों का भाव 50.37 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था।
10 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी
Accedere Ltd ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले दस शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर बांटा जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 6 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें बोनस शेयर का फायदा मिलेगा।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है?
भले ही शुक्रवार को इस स्टॉक में अपर सर्किट लगा था। लेकिन लॉन्ग टर्म में Accedere Ltd के शेयर संघर्ष कर रहे हैं। पिछले तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 39 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 42 प्रतिशत टूट चुका है। बता दें, Accedere Ltd का 52 वीक हाई 97.46 रुपये और 52 वीक लो लेवल 42.11 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 25.32 करोड़ रुपये का है।
दो साल में Accedere Ltd के शेयरों की कीमतों में 28 प्रतिशत और तीन साल में 18 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें, 5 साल में Accedere Ltd ने अपने पोजीशनल निवेशकों को 436 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 65.55 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है।
कंपनी में पब्लिक की हिस्सेदारी कितनी?
इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 81.46 प्रतिशत है। दिसंबर 2025 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार पब्लिक के पास 18.54 प्रतिशत हिस्सा है। बता दें, पिछली तीन तिमाही के दौरान कंपनी के शेयर होल्डिंग में कोई बदलाव नहीं आया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन