federal bank share more upside may touch near 350 rs check target price detail 21% से ज्यादा उछलेगा इस चर्चित बैंक के शेयर का भाव? 2 ब्रोकरेज बोले-खरीद लो, Business Hindi News - Hindustan
More

21% से ज्यादा उछलेगा इस चर्चित बैंक के शेयर का भाव? 2 ब्रोकरेज बोले-खरीद लो

प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक के शेयर की बात करें तो वर्तमान में कीमत 287 रुपये है और आनंद राठी का कहना है कि यह 349 रुपये तक जा सकता है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 301.75 रुपये और 52 हफ्ते का लो 182.60 रुपये है।

Sat, 2 May 2026 03:57 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
21% से ज्यादा उछलेगा इस चर्चित बैंक के शेयर का भाव? 2 ब्रोकरेज बोले-खरीद लो

Federal Bank share: प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक के शेयर की रफ्तार भले ही सुस्त हो लेकिन इसको लेकर एक्सपर्ट बुलिश नजर आ रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज आनंद राठी के मुताबिक शेयर में 21 पर्सेंट से ज्यादा उछाल आ सकता है। वहीं, प्रभुदास लीलाधर को भी उम्मीद है कि शेयर 300 रुपये के स्तर तक जाएगा। आइए शेयर परफॉर्मेंस और टारगेट प्राइस को जान लेते हैं।

शेयर का परफॉर्मेंस और टारगेट प्राइस

फेडरल बैंक के शेयर की बात करें तो वर्तमान में कीमत 287 रुपये है और आनंद राठी का कहना है कि यह 349 रुपये तक जा सकता है। इस हिसाब से शेयर में 21.6% की तेजी आने की उम्मीद है। वहीं, शेयर के लिए प्रभुदास लीलाधर ने 300 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 301.75 रुपये और 52 हफ्ते का लो 182.60 रुपये है। शेयर के ये दोनों भाव 8 महीने के भीतर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा संस की लिस्टिंग का बढ़ा दबाव, प्रॉक्सी एडवाइजरी ने RBI से की ये अपील

बैंक के मार्च तिमाही के नतीजे

वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में फेडरल बैंक का मुनाफा 22 प्रतिशत बढ़कर 1,341 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 1,091 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। तिमाही के दौरान बैंक की मुख्य शुद्ध ब्याज आय बढ़कर 3,173 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 2,337 करोड़ रुपये थी। यदि आयकर रिफंड को हटाया जाए तो यह आय 2,717 करोड़ रुपये रह जाती है। वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में बैंक ने 12 प्रतिशत की लोन ग्रोथ हासिल की जबकि शुद्ध ब्याज मार्जिन बढ़कर 3.20 प्रतिशत हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DA एरियर एक बार फिर देगी सरकार, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
ये भी पढ़ें:घर ले जाएं ₹300 सस्ता LPG सिलेंडर, बढ़ती कीमतों के बीच बड़ा तोहफा

फेडरल बैंक के मुताबिक उसे आयकर रिफंड पर ब्याज के रूप में 456 करोड़ रुपये का लाभ मिला है। लेकिन इस पूरी रकम को उसने अलग प्रावधान मद में रख दिया है ताकि जब आरबीआई की नई रूपरेखा लागू हों और भविष्य में अतिरिक्त प्रावधान करने की जरूरत पड़े तो उसका उपयोग किया जा सके। भारतीय रिजर्व बैंक के नए प्रावधान दिशानिर्देश अगले वर्ष अप्रैल से लागू होने की संभावना है, जिसके तहत बैंकों को ऋण हानि की आशंका (एक्सपेक्टेड क्रेडिट लॉस) के आधार पर प्रावधान करना होगा। बैंक प्रबंधन ने नए स्ट्रक्चर में बदलाव के लिए जरूरी अतिरिक्त प्रावधानों की रकम का खुलासा नहीं किया है।

फेडरल बैंक ने हाल ही में बताया है कि वह स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो का अधिग्रहण करेगा। फेडरल बैंक ने इस प्रस्तावित डील से जुड़ी वित्तीय जानकारी या पोर्टफोलियो के साइज का खुलासा नहीं किया। हालांकि, बैंक ने बताया कि यह ट्रांजैक्शन एक औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर होने पर निर्भर है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,