DA arrears to be paid again in next 6 months good news for central government employees detail here DA एरियर एक बार फिर देगी सरकार, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, Business Hindi News - Hindustan
More

DA एरियर एक बार फिर देगी सरकार, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

बता दें कि सरकार हर साल नवरात्रि के आसपास यानी सितंबर या अक्टूबर में डीए पर फैसला लेती है। डीए में जो बढ़ोतरी की जाती है वो एक जुलाई से प्रभावी होती है। इस बार डीए बढ़ोतरी 3 पर्सेंट तक हो सकती है।

Sat, 2 May 2026 01:32 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
DA एरियर एक बार फिर देगी सरकार, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

अगर केंद्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों को साल की दूसरी छमाही में एक बार फिर से महंगाई भत्ता (DA) का एरियर मिलने की उम्मीद है। आइए इसको विस्तार से समझ लेते हैं।

कितना है डीए?

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 60 पर्सेंट है। बीते अप्रैल महीने में केंद्र सरकार की कैबिनेट ने साल 2026 की पहली छमाही के लिए 2 पर्सेंट डीए बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2026 से 30 जून 2026 तक के लिए की गई है। इसका मतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी महीने से ही 60 पर्सेंट डीए मिलेगा। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में जनवरी, फरवरी, मार्च का डीए एरियर शामिल होगा। बता दें कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर डीए बढ़ोतरी की जाती है।

दोबारा भी मिलेगा डीए एरियर

साल की दूसरी छमाही का डीए एरियर सितंबर- अक्टूबर 2026 तक मिलने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जुलाई 2026 में होने वाली डीए बढ़ोतरी के बकाया का भुगतान सितंबर या अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर ले जाएं ₹300 सस्ता LPG सिलेंडर, बढ़ती कीमतों के बीच बड़ा तोहफा
ये भी पढ़ें:टाटा संस की लिस्टिंग का बढ़ा दबाव, प्रॉक्सी एडवाइजरी ने RBI से की ये अपील

बता दें कि सरकार हर साल नवरात्रि के आसपास यानी सितंबर या अक्टूबर में डीए पर फैसला लेती है। डीए में जो बढ़ोतरी की जाती है वो एक जुलाई से प्रभावी होती है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए एरियर जुलाई, अगस्त और सितंबर तक का मिलता है। बता दें कि इस बार डीए में 3 पर्सेंट बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो डीए बढ़कर 63 पर्सेंट हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिटायरमेंट की उम्र 65 और ओल्ड पेंशन का मिलेगा तोहफा…8वें वेतन आयोग पर नजर

आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार

केंद्रीय कर्मचारियों को जितना इंतजार डीए का है उससे कहीं ज्यादा आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर इंतजार है। ऐसा अनुमान है कि वेतन आयोग साल 2027 की पहली छमाही में अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप सकता है। सरकार की ओर से वेतन आयोग को 18 महीने का समय मिला है। इस अवधि में वेतन आयोग केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, भत्ते के अलावा अन्य फैसलिटीज और पेंशनर्स की सुविधाओं की सिफारिश करेगा।

वेतन आयोग की आगामी बैठक

आधिकारिक सूचनाओं के अनुसार वेतन आयोग 18 और 19 मई को हैदराबाद का दौरा करेगा। वहीं, आयोग ने 1 जून से 4 जून, 2026 तक श्रीनगर के अपने दौरे की पुष्टि की है। इसके अतिरिक्त, आयोग 8 जून, 2026 को लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के लेह का दौरा करेगा। अधिकारियों ने हितधारकों से आग्रह किया है कि वे परामर्श प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, ज्ञापन जमा करने की समय-सीमा और प्रक्रिया संबंधी आवश्यकताओं का कड़ाई से पालन करें।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,