LPG cylinder price 300 rs Cheap for these customers a big gift amid rising prices घर ले जाएं ₹300 सस्ता LPG सिलेंडर, बढ़ती कीमतों के बीच बड़ा तोहफा, Business Hindi News - Hindustan
More

घर ले जाएं ₹300 सस्ता LPG सिलेंडर, बढ़ती कीमतों के बीच बड़ा तोहफा

सरकार ने कॉमर्शियल रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके अलावा, छोटकू सिलेंडर के  प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत ग्राहकों को 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है।

Sat, 2 May 2026 12:22 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
घर ले जाएं ₹300 सस्ता LPG सिलेंडर, बढ़ती कीमतों के बीच बड़ा तोहफा

LPG cylinder price: पश्चिम एशिया संकट के गहराते असर के बीच बीते एक मई को सरकार ने कॉमर्शियल रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके तहत अब दिल्ली में 19 किलोग्राम गैस का कॉमर्शियल सिलेंडर 993 रुपये महंगा हो गया है। वहीं, अब पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर की कीमत 549 रुपये से बढ़ाकर 810.50 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई है। इस ऐतिहासिक बढ़ोतरी के बाद अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वैसे तो इस बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं लेकिन मार्च के महीने में घरेलू इस्तेमाल वाले 14 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। महंगाई के इस माहौल में हम आपको बताएंगे कि कैसे 300 रुपये सस्ती कीमत पर एलपीजी सिलेंडर खरीद सकते हैं।

किसे मिलेगा 300 रुपये सस्ता सिलेंडर

दरअसल, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत ग्राहकों को 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों को सरकार ने प्रति वर्ष 9 रिफिल (5 किलोग्राम सिलेंडर वालों के लिए आनुपातिक रूप से) के लिए 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा संस की लिस्टिंग का बढ़ा दबाव, प्रॉक्सी एडवाइजरी ने RBI से की ये अपील
ये भी पढ़ें:रिटायरमेंट की उम्र 65 और ओल्ड पेंशन का मिलेगा तोहफा…8वें वेतन आयोग पर नजर

इसमें सभी पीएमयूवाई लाभार्थियों को बिना किसी जमा राशि के एलपीजी कनेक्शन मिलता है। इस कनेक्शन में सिलेंडर की सुरक्षा जमा राशि (एसडी), प्रेशर रेगुलेटर, सुरक्षा नली, घरेलू गैस उपभोक्ता कार्ड (डीजीसीसी) पुस्तिका और इंस्टॉलेशन चार्ज शामिल हैं। उज्ज्वला 2.0 की मौजूदा व्यवस्था के अनुसार, सभी लाभार्थियों को पहला रिफिल और चूल्हा भी निःशुल्क दिया जाता है। कहने का मतलब है कि लाभार्थियों को एलपीजी कनेक्शन, पहले रिफिल या चूल्हे के लिए कोई भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इनका खर्च भारत सरकार/ओएमसी द्वारा वहन किया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदल गए NPS अकाउंट से जुड़े कई नियम, निवेशकों के लिए जानना जरूरी
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग ने जारी किया शेड्यूल, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा मौका

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम

होटल एवं रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले 19-किलोग्राम के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 993 रुपये बढ़ाकर रिकॉर्ड 3,071.50 रुपये कर दी गई। इससे पहले 1 अप्रैल को 195.50 रुपये प्रति सिलेंडर और 1 मार्च को 114.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके साथ ही, तीन महीनों में कीमतों में कुल 1,303 रुपये की वृद्धि हुई है।

वहीं, पांच किलोग्राम एफटीएल या बाजार मूल्य वाले एलपीजी सिलेंडर की दरें 549 रुपये से बढ़ाकर 810.50 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गईं। अब पांच किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर (जिसे घरेलू एलपीजी कहा जाता है) की 913 रुपये की कीमत से थोड़ा ही कम रह गई है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,