epfo withdrawal via upi soon pf money may reach bank accounts in minutes detail is here चंद मिनटों में निकलेगा PF का पैसा, UPI को लेकर सरकार ने उठा लिया बड़ा कदम, Business Hindi News - Hindustan
More

चंद मिनटों में निकलेगा PF का पैसा, UPI को लेकर सरकार ने उठा लिया बड़ा कदम

श्रम मंत्रालय एक ऐसी परियोजना पर काम कर रहा है जिसके तहत ईपीएफ के एक निश्चित हिस्से पर रोक रहेगी और एक बड़ा हिस्सा यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) का उपयोग करके उनके बैंक खाते के माध्यम से निकाला जा सकेगा।

Tue, 19 May 2026 09:02 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
चंद मिनटों में निकलेगा PF का पैसा, UPI को लेकर सरकार ने उठा लिया बड़ा कदम

अगर ईपीएफ अकाउंट है और आप इससे पैसे निकालना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, जल्द ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अंशधारक यूपीआई के जरिये पीएफ अकाउंट से पैसा निकाल कर सीधे अपने बैंक खातों में ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि यूपीआई पेमेंट गेटवे के जरिये कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से पैसा निकालने के लिए टेस्टिंग का काम पूरा हो चुका है। मांडविया ने कहा- हमने यूपीआई पेमेंट गेटवे का उपयोग करके ईपीएफ से पैसा निकालने की सुविधा देने को लेकर टेस्टिंग का काम पूरा कर लिया है। इस सुविधा के तहत निकाली गई राशि सीधे सदस्य के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

ईपीएफओ देने जा रहा बड़ी सुविधा

बता दें कि श्रम मंत्रालय एक ऐसी परियोजना पर काम कर रहा है जिसके तहत ईपीएफ के एक निश्चित हिस्से पर रोक रहेगी और एक बड़ा हिस्सा यूपीआई का उपयोग करके उनके बैंक खाते के माध्यम से निकाला जा सकेगा। सदस्य अपने लिंक किए गए बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर करने के लिए उपलब्ध पात्र ईपीएफ राशि देख सकेंगे। वे अपने बैंक खातों में सुरक्षित रूप से फंड ट्रांसफर सुनिश्चित करने के लिए लेनदेन पूरा करने को लिंक किए गए यूपीआई पिन का उपयोग कर सकेंगे। एक बार बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर हो जाने के बाद, सदस्य एटीएम से निकासी समेत अपनी इच्छानुसार इसका उपयोग कर सकते हैं।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन इस प्रणाली के सुचारू कार्यान्वयन के लिए सॉफ्टवेयर संबंधी समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहा है। इससे सात करोड़ से अधिक अंशधारकों को लाभ होगा। बता दें कि वर्तमान में, ईपीएफओ सदस्यों को अपने ईपीएफ खाते तक पहुंचने के लिए निकासी दावों के लिए आवेदन करना पड़ता है, जिसमें समय लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल के 17 रुपये तक दाम बढ़े तो बात बने...ब्रोकरेज फर्म ने समझाया गणित

ऑटोमैटिक सैटलमेंट सिस्टम के तहत, निकासी दावों का निपटान आवेदन पत्र जमा करने की तिथि से तीन दिन के भीतर बिना किसी मैन्युअल हस्तक्षेप के इलेक्ट्रॉनिक रूप से हो जाता है। ऑटोमैटिक सैटलमेंट सिस्टम की सीमा को मौजूदा एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है। इससे बड़ी संख्या में ईपीएफओ सदस्यों को बीमारी, शिक्षा, विवाह और आवास जैसे उद्देश्यों के लिए तीन दिन के भीतर अपने ईपीएफ से पैसे प्राप्त करने की सुविधा मिलती है।

व्हॉट्सएप का उपयोग करने की पहल

मंत्री ने बताया कि ईपीएफओ ने सदस्यों तक पहुंच बढ़ाने और सेवाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए व्हॉट्सएप का उपयोग करने की पहल की है। इस सुविधा के तहत, सदस्य ईपीएफओ के रजिस्टर्ड व्हॉट्सएप नंबर पर 'हेलो' लिखकर संदेश भेज सकते हैं। सुरक्षा और आश्वासन के लिए इस नंबर पर हरे रंग का निशान लगा होता है। वे ईपीएफओ से अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी संदेश प्राप्त कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्मचारियों की बढ़ गई मिनिमम पेंशन रकम? EPFO ने बता दिया पूरा सच
ये भी पढ़ें:निफ्टी 50 इंडेक्स में होगी BSE की एंट्री, विप्रो को लग सकता है झटका

सभी संचार स्थानीय भाषा में होगा, जिससे सदस्यों को अपनी भाषा में ईपीएफओ से जुड़ने में अधिक सुविधा मिलेगी। सदस्यों को चौबीसों घंटे व्हॉट्सएप की सुविधा मिलेगी और ऑटोमैटिक सिस्टम चौबीसों घंटे बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों का समाधान कर सकती हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,